Saturday, November 21

चंदवा (लातेहार)। चंदवा थाना क्षेत्र के दामोदर कांटाघर के पास गुरुवार को एक अज्ञात बच्चा मिला। पुलिस ने बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर चंदवा थाना पहुंचाया है, जहां वह फिलहाल सुरक्षित है।

बच्चे के मिलने के बाद पुलिस उसके परिजनों और घरवालों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस बच्चे को पहचानता है या उसके परिवार के बारे में जानकारी रखता है, तो तत्काल चंदवा थाना से संपर्क करें, ताकि बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

Share.
Next Story
पलामू में घर घुसकर एक महिला की बेरहमी से हत्या ,कमरे में संदिग्घ हालत में मिला शव
Exit mobile version