हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 65 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को पुलिस कार्यालय, हजारीबाग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सौंपे गए।
पुलिस के अनुसार
पुलिस के अनुसार, गुम हुए मोबाइल की बरामदगी में CEIR पोर्टल की मदद ली गई। मोबाइल मिलने के बाद उनके वास्तविक धारकों का सत्यापन किया गया और इसके बाद उन्हें मोबाइल वापस किए गए।वितरण कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान हजारीबाग, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। प्रेस नोट में CEIR पोर्टल में दर्ज गुम मोबाइल की बरामदगी के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों के कार्य की सराहना की गई है।पुलिस की इस कार्रवाई से गुम हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर उनके धारकों को राहत मिली है।
इसे भी पढ़े – Jharkhand Digital Impact: नेपाल में लापता रांची के राम प्रसाद की तलाश में आया नया अपडेट, इंडियन एम्बेसी ने लिया संज्ञान


