Tuesday, September 22

रांची: रातू थाना क्षेत्र के पंडरा-सोसो बस्ती में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का शव उसके घर की छत के ऊपर मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इलाके में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर रातू थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की मौत करंट लगने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, करंट लगने की परिस्थितियां क्या थीं और घटना किस तरह हुई, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया के बाद रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा रही है और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े – JPSC केस में बड़ा एक्शनः पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार, भ्रटाचार के बड़े आरोप

Share.
Next Story
सावन की सोमवारी पर भक्ति की अनोखी तस्वीर, मन्नत पूरी होने पर घुटनों के बल चढ़ीं पहाड़ी बाबा की सीढ़ियां
Exit mobile version