Wednesday, October 14

रांची: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने और विरोध की आवाज को दबाने का आरोप लगाया। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और उसकी सरकार हिटलर व नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही है।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि संविधान हर नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने का अधिकार देता है। इसके बावजूद सरकार की ओर से प्रदर्शन के लिए अनुमति की व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर निगरानी रखने और सरकार के खिलाफ पोस्ट करने वाले लोगों को नोटिस भेजे जाने का भी आरोप लगाया।

छात्र आंदोलन का भी उठाया मुद्दा

बीजेपी प्रवक्ता ने छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि करीब 1000 छात्रों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं और उन पर गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की ताकत को कम करके आंक रही है।

हाईकोर्ट में सरकार की पैरवी पर सवाल

प्रतुल शाहदेव ने हाईकोर्ट में सरकार की ओर से की गई पैरवी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कोर्ट के समक्ष कमजोर तरीके से अपना पक्ष रखा।

उन्होंने सरकार को इतिहास से सीख लेने की नसीहत देते हुए कहा कि उसे तानाशाही रवैया छोड़कर लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के अधिकारों का सम्मान करना चाहिए।

इसे भी पढ़े – रक्षाबंधन पर स्कूल खोलने का फैसला बदला, अब 27 अगस्त को होगी खेलकूद प्रतियोगिता

Share.
Next Story
JPSC-JSSC आंदोलन: 8 JMM कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज, मारपीट एवं छेड़छाड़ के आरोप
Exit mobile version