Monday, September 14

 सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी एक परिवार पर भारी पड़ गई। निमियाघाट थाना क्षेत्र में एक ही बाइक पर सवार चार लोग बिना हेलमेट के घर लौट रहे थे, जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

मृतकों की पहचान परसाटांड़ निवासी देवेंद्र महतो और उनके तीन वर्षीय पुत्र चीकू कुमार के रूप में हुई है। घायलों में देवेंद्र की पत्नी सोनी देवी और डुग्गू कुमार शामिल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार

जानकारी के अनुसार, देवेंद्र महतो अपनी पत्नी सोनी देवी, तीन वर्षीय बेटे चीकू कुमार और डुग्गू कुमार के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। चारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। निमियाघाट के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद देवेंद्र महतो और उनके मासूम बेटे चीकू कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोनी देवी और डुग्गू कुमार का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
एक बाइक पर चार सवार, ऊपर से हेलमेट भी नहीं इस लापरवाही को क्या कहे । यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों के सख्ती से पालन की जरूरत को उजागर करती है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़े – चालान 91 हजार, जुर्माना 6.39 करोड़… फिर भी रांची की सड़कों पर नियमों का ‘खेल’ जारी

 

Share.
Next Story
फर्जी दस्तावेज, डॉक्टर गायब …. पलामू में फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, सदर अस्पताल के सामने ‘रीमा सेवा सदन’ सील
Exit mobile version