Tuesday, September 22

रांची:रांची के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई एक निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात अपराधियों ने घर में अकेले सो रहे एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रमेश ठाकुर के रूप में हुई है, जो सदर थाना क्षेत्र के निवासी थे।
जानकारी के अनुसार, रमेश ठाकुर मंगलवार रात अपने घर में अकेले सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधी घर में घुसे और उनके सिर पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।

बुधवार सुबह जब परिजनों ने घर का दरवाजा खोला तो रमेश ठाकुर का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रमेश ठाकुर के दो मकान एक-दूसरे के समीप स्थित हैं, जिनमें से एक मकान किराए पर दिया गया है। पुलिस किरायेदारों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े :-https://jharkhanddigital.com/siege-of-jpsc-tenure-today-tight-security-arrangements-near-jpsc-office/

Share.
Next Story
JPSC का सुरक्षा घेरा नेस्तनाबूद…BJYM कार्यकर्ताओं ने घेरा JPSC ऑफिस
Exit mobile version