Tuesday, November 3

लगातार तीसरी बार मिली जिम्मेदारी, व्यापारियों और शहरवासियों से जुड़ी नागरिक सुविधाओं के मुद्दों को निगम के समक्ष उठाने पर रहेगा जोर

रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने चैंबर के कार्यकारिणी सदस्य अमित किशोर को सिविक एमेनिटीज (आरएमसी) उपसमिति का चेयरमैन मनोनीत किया है। इससे पहले भी वह लगातार दो वर्षों तक इस उपसमिति की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके पिछले कार्यकाल के अनुभव को देखते हुए चैंबर ने एक बार फिर उन्हें यह दायित्व सौंपा है।

चेयरमैन मनोनीत किए जाने पर अमित किशोर ने चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल और पूरी कार्यकारिणी समिति के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान उपसमिति के माध्यम से व्यापारियों और शहरवासियों से जुड़ी नागरिक सुविधाओं की समस्याओं को रांची नगर निगम के समक्ष उठाया गया और उनके समाधान के लिए प्रयास किए गए।

अमित किशोर ने कहा कि नए सत्र में भी उनका प्रयास रहेगा कि रांची नगर निगम से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से काम किया जाए। साथ ही शहर की नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और आम लोगों व व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर निगम के समक्ष रखा जाएगा।

Share.
Next Story
किसानों तक नई तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएगा दूरदर्शन, रांची में कार्यशाला आयोजित
Exit mobile version