Tuesday, September 22

बुढ़मू: रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कथित तौर पर ब्लैकमेल किया और उसकी इच्छा के खिलाफ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। मामले को लेकर युवती ने बुढ़मू थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है।

तीन साल से ब्लैकमेल करने का आरोप

पुलिस को दिए आवेदन में युवती ने बुढ़मू निवासी जहुरुद्दीन अंसारी पर आरोप लगाया है कि वह करीब तीन वर्षों से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। युवती के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर वीडियो वायरल करने और उसे तथा उसके पति को जान से मारने की धमकी देता था।

आवेदन के अनुसार, आरोपी की धमकियों के कारण युवती काफी समय तक मामले की जानकारी अपने पति और ससुराल वालों को नहीं दे सकी।

विरोध करने पर वीडियो वायरल करने का आरोप

युवती ने आरोप लगाया कि करीब 20 से 22 दिन पहले भी आरोपी ने उस पर गलत काम के लिए दबाव बनाया। उसके विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और बाद में वीडियो वायरल कर दिया।

युवती ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और उसे न्याय दिलाने की मांग की है।

फिलहाल यह आरोप युवती की ओर से दिए गए लिखित आवेदन पर आधारित हैं। मामले में पुलिस की जांच और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही आरोपों की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इसे भी पढ़े – राहुल गांधी ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलनरत छात्रों से खुद मिलने का दिया सुझाव

Share.
Next Story
पेपर लीक से शिक्षा सुधार तक, छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने सरकार से तेज पहल की मांग
Exit mobile version