Monday, September 21

एशियन गेम्स के लिए रवाना होने से पहले टीम इंडिया को किट के साइज से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ खिलाड़ी अभी भी सही साइज की जर्सी का इंतजार कर रहे हैं, जबकि टीम को रविवार (20 सितंबर) तड़के दिल्ली से जापान के लिए रवाना होना है। पीटीआई के मुताबिक BCCI और किट उपलब्ध कराने वाली JSW इंस्पायर के बीच बातचीत चल रही है।

IOA सूत्र ने क्या कहा

IOA के एक सूत्र के अनुसार समस्या काफी हद तक ठीक कर ली गई है। कुछ किटें बची हैं, जो जल्द टीम को भेज दी जाएंगी। खिलाड़ियों को दो अलग किटों की जरूरत है, एक द्विपक्षीय मैचों के लिए और दूसरी एशियाई खेलों के लिए, इसलिए ऐसी दिक्कत हुई होगी।

दो किट के साथ जाएगी टीम

टीम 22 सितंबर को जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपनी रेगुलर जर्सी पहनेगी। इसके बाद 28 सितंबर से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में एशियाई खेलों की आधिकारिक जर्सी में उतरेगी।

BCCI करेगा होटल की व्यवस्था

रिपोर्ट के मुताबिक नागोया में कई भारतीय खिलाड़ियों को आवास मिलने में दिक्कत हो रही है, इसलिए BCCI ने खुद होटल की व्यवस्था करने का फैसला किया है। भारतीय महिला टीम IOA द्वारा दिए गए आवास में रह रही है। इस बार एशियाई खेलों में स्पोर्ट विलेज नहीं है और खिलाड़ियों को क्रूज जहाजों, कंटेनरों और होटलों में ठहराया जा रहा है।

पुरुष टीम सीधे क्वार्टरफाइनल से

भारतीय पुरुष टीम 28 सितंबर को सीधे क्वार्टरफाइनल से अभियान शुरू करेगी और ग्रुप A की उपविजेता टीम से भिड़ेगी। ग्रुप A में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल हैं। सेमीफाइनल 1 अक्टूबर को और पदक मुकाबले 3 अक्टूबर को होंगे।

महिला टीम सेमीफाइनल में

हरमनप्रीत कौर की टीम ने शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल में मेजबान जापान को आठ विकेट से हराया। भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है और पदक पक्का हो गया है। 20 सितंबर को उसका सामना बांग्लादेश से होगा। ब्रॉन्ज मेडल मैच और फाइनल 22 सितंबर को खेले जाएंगे। 2023 में भारत की दोनों टीमें गोल्ड मेडलिस्ट थीं।

इसे भी पढ़े –  अब मुख्यमंत्री हेमंत संभालेंगे दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के सारे विभाग

Share.
Next Story
छठ पूजा के सीन से यूपी-बिहार-झारखंड में बढ़ी The Vvaan की एक्साइटमेंट, जानें सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म की कहानी से कास्ट तक सब कुछ
Exit mobile version