Tuesday, November 10

पलामू। शहर थाना क्षेत्र के आढ़त रोड स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की बाजार शाखा में सोमवार को दिनदहाड़े एक संभावित वारदात टल गई। हथियार लेकर बैंक में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक अपराधी को गार्ड की सतर्कता के कारण अपने मंसूबे में कामयाबी नहीं मिली। गार्ड को सतर्क देख वह मौके से फरार हो गया।

भागने के दौरान अपराधी का देशी कट्टा रास्ते में ही गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस मकसद से हथियार लेकर बैंक पहुंचा था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बरामद देशी कट्टे में कारतूस नहीं था। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Share.
Next Story
धनवार हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरिडीह के होटल से गिरफ्तार, नवादा में छिपा था सनाउल्लाह अंसारी
Exit mobile version