Author: Sanjana Kumari

रांची: राजधानी रांची में स्वाइन फ्लू (H1N1) संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ रही है। अब संक्रमण की चपेट में बच्चे भी आ रहे हैं। रांची में स्वाइन फ्लू से संक्रमित पांच बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें भागलपुर का पांच माह का एक नवजात भी शामिल है। बच्चों में संक्रमण की पुष्टि ऐसे समय हुई, जब उन्हें पहले से निमोनिया की शिकायत थी। जानकारी के अनुसार, बच्चों की तबीयत खराब होने पर जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद संक्रमित बच्चों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। बुखार-खांसी से…

Read More

चतरा: शनिवार की अहले सुबह चतरा के मयूरहंड थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने कथित मवेशी तस्करी के तरीके पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। मवेशियों से लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें करीब 15 गायों की मौत हो गई, जबकि 3 से 4 मवेशियों के घायल होने की जानकारी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने वाहन के अंदर का दृश्य देखा तो सन्न रह गए। बताया जा रहा है कि मवेशियों के पैर बांधकर उन्हें बेहद तंग जगह में क्षमता से अधिक संख्या में लादा गया था। घटना शनिवार सुबह…

Read More

रांची: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के सुप्रीमो दिनेश गोप उर्फ कुलदीप यादव उर्फ बड़कू से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में शनिवार को गवाही नहीं हो सकी। रांची स्थित NIA की विशेष अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान गवाह के उपस्थित नहीं होने के कारण कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 14 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। मामले की सुनवाई NIA के विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत में हो रही है। गवाह के पेश नहीं होने के कारण निर्धारित कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। 2016 में बेड़ो थाने में दर्ज हुआ था मामला…

Read More

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले की जांच कर रही CID की SIT ने बड़ी कार्रवाई की है। SIT ने परीक्षा में सफल रहे चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभ्यर्थियों में धनबाद के दीपक कुमार साव, विजय कुमार तिवारी, आनंद कुमार सिंह और बिहार के आरा निवासी उमेश कुमार राय शामिल हैं। SIT की जांच के दौरान इन चारों सफल अभ्यर्थियों की भूमिका और पेपर लीक से जुड़े संभावित कनेक्शन को लेकर जानकारी जुटाई गई। गिरफ्तारी के बाद सभी से परीक्षा में उनकी सफलता, कथित पेपर लीक से जुड़े संपर्क…

Read More

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में शुक्रवार को उस वक्त बड़ा रेल हादसा टल गया, जब रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस रेलवे ट्रैक पर आई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसा चरही-बेस रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ रही थी, तभी ट्रैक पर अचानक लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई। ट्रेन की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वंदे भारत एक्सप्रेस के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे…

Read More

रांची: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के बाहर गुरुवार को भावनाओं का सैलाब देखने को मिला। हाथों में राखी, मिठाई और पूजा की थाली लिए बड़ी संख्या में बहनें अपने उन भाइयों से मिलने पहुंचीं, जो इस समय जेल की चारदीवारी के भीतर हैं। किसी की आंखों में मिलने की खुशी थी, तो किसी के चेहरे पर भाई से दूर रहने का दर्द साफ नजर आ रहा था। सुबह से ही रांची और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कोई भाई की कलाई पर राखी बांधने की…

Read More

कोयला खनन के कारण विस्थापन और पुनर्वास की समस्याओं से जूझ रहे परिवारों की स्थिति जानने के लिए झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के विस्थापित गांवों का दौरा किया। उन्होंने चिलगो, विशनपुर और आलूबेड़ा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को करीब से जाना। दौरे के दौरान बाबूलाल मरांडी ने ग्रामीणों से गांव में उपलब्ध सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने विस्थापन के बाद सामने आ रही परेशानियों के साथ-साथ गांव में मौजूद सुविधाओं की स्थिति से भी…

Read More

रांची: धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज, धमकी और थाने में तोड़फोड़ के मामले में डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। झारखंड पुलिस एसोसिएशन की रांची जिला शाखा ने विधायक और उनके समर्थकों की पांच दिनों के भीतर गिरफ्तारी की मांग की है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि तय समयसीमा में कार्रवाई नहीं होने पर आगे कड़ा रुख अपनाया जाएगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में बताया कि 21 अगस्त की रात विधायक जयराम महतो ने अपने मोबाइल नंबर से बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार को व्हाट्सएप…

Read More

धनबाद: वासेपुर के फरार अपराधी प्रिंस खान को लेकर जांच अब सिर्फ उसके आपराधिक नेटवर्क तक सीमित नहीं रह गई है। उसके विदेश संपर्क और पाकिस्तान कनेक्शन की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम गुरुवार को धनबाद पहुंची। टीम ने स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर प्रिंस खान के खिलाफ दर्ज मामलों, उसके सहयोगियों और विदेश में रहते हुए  संचालित गतिविधियों से जुड़ी जानकारी जुटाई। NIA की जांच में प्रिंस खान के कथित पाकिस्तान कनेक्शन को अहम पहलू माना जा रहा है। जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दुबई में रहने के दौरान प्रिंस खान…

Read More

रांची: झारखंड में जाति, आय, आवास और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोगों को अब सिर्फ ऑनलाइन व्यवस्था पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया में राज्य सरकार ने बड़ी राहत देते हुए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन माध्यम से भी प्रमाणपत्र जारी करने की अनुमति दे दी है। नई व्यवस्था गुरुवार से लागू कर दी गई है और फिलहाल तीन महीने तक प्रभावी रहेगी। प्रमाणपत्र जारी होने में आ रही तकनीकी और अन्य परेशानियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस संबंध में राहत देने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश…

Read More