Author: Sanjana Kumari

धनबाद: जिस दिन घरों में भाई-बहन के रिश्ते का जश्न मनाया जा रहा था, उसी दिन धनबाद के एक गांव में तीन परिवारों पर ऐसा दुख टूटा कि खुशियां मातम में बदल गईं। तोपचांची थाना क्षेत्र के रंगलीटांड़ स्थित तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चियां और एक बच्चा शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक, तीनों बच्चे शुक्रवार को रंगलीटांड़ के तालाब में नहाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वे पहले भी इस तालाब में नहाते…

Read More

रांची: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गुरुवार को रांची समाहरणालय में भावनाओं से भरा खास नजारा देखने को मिला। गवर्नमेंट मिडिल स्कूल नवीन आरक्षी, रांची-1 की छात्राओं ने समाहरणालय ब्लॉक-ए के प्रांगण में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को हैंडमेड राखी बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। छात्राओं ने उपायुक्त के साथ-साथ समाहरणालय में कार्यरत जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी राखी बांधी। इस आत्मीय पहल से प्रशासनिक परिसर में रक्षाबंधन का माहौल जीवंत हो उठा। DC ने छात्राओं से किया संवाद, दी पढ़ाई की सीख उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने छात्राओं से आत्मीयता से बातचीत की और उनके भविष्य के…

Read More

रांची: 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाली “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को रैली के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को रैली में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि आदिवासी एकता महाजुटान रैली का आयोजन आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, संवैधानिक अधिकारों, अस्तित्व, पहचान और सामाजिक हितों की रक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा है। 30 अगस्त को मोरहाबादी में महाजुटान…

Read More

Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा स्थित क्षेत्रीय लेखा कार्यालय में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजी ऑफिस के समीप स्थित कार्यालय में CBI की टीम ने छापेमारी कर एक अकाउंट ऑफिसर को 19,500 रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान दो अन्य अकाउंट ऑफिसर्स को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, CBI ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाकर कार्रवाई की। आरोप है कि बिल पास कराने के एवज में अकाउंट ऑफिसर्स द्वारा कथित तौर पर पैसे की मांग की जाती थी। इसी मामले…

Read More

रांची: नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बीच लापता रांची के राम प्रसाद घोष को लेकर अब बड़ी खबर सामने आई है। समाजसेवी ज्योति शर्मा ने मामले को नेपाल स्थित भारतीय एम्बेसी के समक्ष उठाया और राम प्रसाद के लापता होने से जुड़ी पूरी जानकारी साझा की। उल्लेखनीय है कि इस मामले को @jharkhanddigital झारखंड डिजिटल ने प्रमुखता के साथ उठाया जिसके बाद रामप्रसाद घोष की तलाश तेज कर दी गयी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय एम्बेसी ने इसे संज्ञान में लिया है। नेपाल आर्मी द्वारा समाजसेवी ज्योति शर्मा को E-MAIL के जरिये सुनिश्चित किया गया…

Read More

बोकारो: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते में रक्षा के संकल्प का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति की रक्षा का संदेश देने का भी अवसर बन सकता है। इसी सोच के साथ बेरमो प्रखंड के गांधी नगर स्थित कृष्णा सुदर्शन सेंट्रल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को रक्षाबंधन के पूर्व एक अनूठी पहल की। बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधी और उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने पेड़ों को अपना भाई मानकर उनकी कलाई पर राखी बांधी। इसके साथ ही उन्होंने पेड़-पौधों की रक्षा और देखभाल करने का संकल्प लिया। बच्चों की इस…

Read More

बोकारो: देशभर में होने वाली NEET PG परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित होनी है। परीक्षा को लेकर बोकारो जिला प्रशासन ने भी तैयारियों की निगरानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने गुरुवार को पिंड्राजोरा स्थित क्रिसेंट लैब परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और केंद्र अधीक्षक को परीक्षा से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। अभ्यर्थियों की सुविधा पर विशेष जोर निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने परीक्षा केंद्र पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का…

Read More

बोकारो: जियाडा, बोकारो प्रक्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधियों और बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के अधिकारियों के बीच गुरुवार को बैठक हुई। बैठक में आगामी SUB-PLC BSL के संबंध में उद्यमी एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने समेत औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में BSL की ओर से तापस कुमार, महाप्रबंधक (R&B/R) और मनोज मंडल, वरीय प्रबंधक (R&B/R) मौजूद रहे। वहीं, जियाडा बोकारो प्रक्षेत्र की ओर से सन्नी कुमार, सहायक विकास पदाधिकारी ने बैठक में भाग लिया। इस दौरान बोकारो चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज, उद्यमी…

Read More

गोड्डा: केंद्र सरकार की नीतियों और चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर झारखंड कांग्रेस ने गोड्डा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहीं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। माहौल उस वक्त और गरमा गया, जब कार्यकर्ताओं ने तंज कसते हुए नारे लगाए – “चिनी चोर कहां मिलेगा? बीजेपी के दफ्तर में” और “पेट्रोल चोर कहां मिलेगा? बीजेपी के…

Read More

अंधविश्वास के नाम पर आखिर कब तक महिलाओं को प्रताड़ित किया जायेगा? डायन बताकर महिलाओं को प्रताड़ित करने और हिंसा का शिकार बनाने की घटनाओं के बीच गढ़वा की एक महिला पर खौलता पानी डालकर झुलसा देने का मामला सामने आया है। घटना ने एक बार फिर समाज और प्रशासन के सामने सवाल खड़ा कर दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने स्वतः संज्ञान लिया है और गढ़वा के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आयोग ने दोनों अधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने का…

Read More