पाकुड़: “यह सिर्फ यात्रा नहीं, एक क्रांति है… यह उलगुलान झारखंड के हर कोने, हर कस्बे और हर घर तक पहुंचना चाहिए।” परीक्षा सुधार यात्रा के तहत पाकुड़ पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार के खिलाफ अपने तेवर साफ कर दिए। चौराहे पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने परीक्षा व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता की मांग उठाई और कहा कि परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ यह लड़ाई अब पूरे झारखंड तक जाएगी। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि परीक्षा सुधार यात्रा महज एक यात्रा नहीं, बल्कि एक क्रांति है। इस क्रांति का उद्देश्य परीक्षा में होने वाली धांधली…
Author: Sanjana Kumari
कभी सिर्फ शिकायत और सवाल उठाने का जरिया माना जाने वाला सोशल मीडिया अब जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का माध्यम भी बन रहा है। बोकारो में इसका एक मानवीय उदाहरण सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर आई एक शिकायत ने 15 वर्षीय खुशी कुमारी के इलाज का रास्ता खोल दिया। फुसरो के ढोरी बस्ती की रहने वाली 15 वर्षीय खुशी जन्मजात हृदयरोग से पीड़ित थीं। उनके इलाज को लेकर प्लेटफॉर्म ‘X’ पर शिकायत सामने आई। मामला बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा तक पहुंचा तो उन्होंने बिना देर किए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद सिविल…
रांची: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार, 29 अगस्त को नगड़ी स्थित EVM वेयरहाउस का निर्धारित मासिक बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव और निगरानी से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य EVM वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी प्रबंधों की नियमित समीक्षा करना था, ताकि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं बनी रहें। CCTV और निगरानी व्यवस्था की जांच निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था,…
धनबाद: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। धनबाद से कोयंबटूर के बीच जल्द नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने जा रही है। रेलवे बोर्ड ने धनबाद डिवीजन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नई ट्रेन शुरू होने से झारखंड के कोयलांचल और संथाल परगना के यात्रियों को दक्षिण भारत की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। नॉन-एसी श्रेणी की इस अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ अपेक्षाकृत कम किराए में लंबी दूरी की यात्रा का विकल्प मिलेगा। ट्रेन दोनों दिशाओं में सप्ताह में एक-एक दिन चलेगी। रेलवे बोर्ड ने…
रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा में पेपर लीक और फर्जीवाड़े की जांच के बीच गिरफ्तार किए गए चारों सफल अभ्यर्थियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया। CID की SIT ने शुक्रवार को चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें शनिवार को अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनबाद निवासी दीपक कुमार साव, विजय कुमार तिवारी, आनंद कुमार सिंह और बिहार के आरा निवासी उमेश कुमार राय के रूप में हुई है। चारों आरोपी परीक्षा में…
रांची: झारखंड में सरकारी भुगतान की प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल होने जा रही है। 1 सितंबर 2026 से राज्य सरकार के सभी प्रकार के बिलों का भुगतान ई-साइन या डिजिटल सिग्नेचर के जरिए किया जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद वेतन, आकस्मिक व्यय, यात्रा भत्ता और विभिन्न प्रकार के अग्रिम भुगतान से जुड़े बिलों के लिए कागजी प्रक्रिया स्वीकार नहीं की जाएगी। वित्त विभाग की संयुक्त सचिव ज्योति कुमारी झा ने इस संबंध में पत्र जारी कर सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों (डीडीओ) को आवश्यक कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया है। यानी सरकारी भुगतान से जुड़े बिलों…
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से 624 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद भी संकट पूरी तरह टला नहीं है। नेपाल-तिब्बत सीमा पर आपदा के दौरान मलबा जमा होने से बनी एक झील को लेकर अब अचानक दूसरी बाढ़ का खतरा जताया गया है। चीन ने नेपाल को सतर्क करते हुए कहा है कि झील का पानी कभी भी बाहर निकल सकता है, जिससे निचले इलाकों में दोबारा बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है। चीन की ओर से जारी चेतावनी के मुताबिक, करीब दो दिन पहले बनी इस झील के पानी का रंग धीरे-धीरे गाढ़ा होता…
रांची/पलामू: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद झारखंड के लोगों को लेकर चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। राम प्रसाद की तलाश के बीच अब पलामू के महेंद्र विश्वकर्मा भी नेपाल में लापता बताए जा रहे हैं। हैदरनगर प्रखंड की बरडंडा पंचायत के बरवाडीह गांव निवासी 50 वर्षीय महेंद्र विश्वकर्मा नेपाल के बाणेश्वर स्थित निर्माणाधीन हाइड्रो पावर परियोजना में फैब्रिकेटर के तौर पर काम कर रहे थे। 26 अगस्त के बाद से उनका परिवार उनसे संपर्क नहीं कर पा रहा है। परिजनों के मुताबिक महेंद्र मार्च 2026 से नेपाल में काम कर रहे थे। 25 अगस्त की रात करीब…
रांची: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुराना रामपुर के समीप NH-33 पर सड़क निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों को एक अनियंत्रित कंटेनर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक महिला और एक पुरुष मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों को टक्कर मारने के बाद कंटेनर भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू किया और घायल तीन मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में…
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद लापता लोगों की तलाश के बीच अब Infosys Public Services के CEO लैक्स गोपीसेट्टी भी संपर्क से बाहर हैं। Infosys ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गोपीसेट्टी नेपाल में निजी यात्रा पर गए थे और बाढ़ के बाद से उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है। कंपनी ने कहा है कि उनकी सुरक्षा और कुशलता इस समय उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। Infosys ने बताया कि कंपनी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर गोपीसेट्टी के बारे में जानकारी जुटा रही है और उनसे संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रही है। कंपनी…
