रांची: नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बीच लापता रांची के राम प्रसाद घोष को लेकर अब बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड डिजिटल की खबर का असर हुआ है। खबर सामने आने के बाद समाजसेवी ज्योति शर्मा ने मामले को नेपाल स्थित भारतीय दूतावास के समक्ष उठाया और राम प्रसाद के लापता होने से जुड़ी पूरी जानकारी साझा की। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंडियन एम्बेसी ने इसे संज्ञान में लिया है। दूतावास की ओर से राम प्रसाद घोष को ढूंढने के लिए प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही, इस संबंध में उनके परिवार…
Author: Sanjana Kumari
रांची: झारखंड में अब कोचिंग संस्थान मनमाने तरीके से संचालित नहीं हो सकेंगे। राज्य सरकार ने कोचिंग संस्थानों के संचालन में पारदर्शिता लाने और उन पर निगरानी मजबूत करने की दिशा में तैयारी लगभग पूरी कर ली है। एक्ट को मंजूरी मिलने के बाद उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने कोचिंग सेंटरों के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल और गाइडलाइन तैयार कर ली है। बचे हुए जरूरी काम पूरे होने के बाद यह पोर्टल अक्टूबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। पोर्टल शुरू होने के बाद राज्यभर में संचालित कोचिंग सेंटरों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन…
नेपाल में भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद बड़ी संख्या में पर्यटकों और यात्रियों के लापता होने की खबर सामने आई है। नेपाल पर्यटन बोर्ड की ओर से जारी स्थिति अपडेट के मुताबिक, प्रभावित इलाकों से कुल 644 लोगों के लापता होने की प्रारंभिक जानकारी मिली है। इनमें 178 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड ने 27 अगस्त को जारी आंकड़ों में बताया कि लापता लोगों की सूची ट्रेकिंग और ट्रैवल कंपनियों से मिली प्रारंभिक जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। बोर्ड के मुताबिक, सूची में 127 नेपाली नागरिक भी शामिल…
नेपाल इन दिनों विनाशकारी बाढ़ की मार झेल रहा है। भोटे कोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। घरों, सड़कों और पुलों के साथ-साथ जलविद्युत परियोजनाओं और दूसरी जरूरी बुनियादी सुविधाओं को भी भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसे मुश्किल वक्त में भारत एक बार फिर नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा दिखाई दिया है। भारत की ओर से भेजी गई मानवीय सहायता, आपदा राहत सामग्री और जरूरी दवाइयों की खेप काठमांडू पहुंच गई है।…
झारखंड लोक सेवा आयोग की 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी की जांच अब सिर्फ आयोग और उससे जुड़े लोगों तक सीमित नहीं रह गई है। केंद्रीय जांच एजेंसी CBI की जांच का दायरा अब कोचिंग संस्थानों तक पहुंच गया है। रांची और हजारीबाग में दो कोचिंग संचालकों के ठिकानों पर हुई छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों ने जांच की दिशा को और गंभीर बना दिया है। अब CBI यह पता लगाने में जुटी है कि क्या कोचिंग संस्थानों के जरिए अभ्यर्थियों को परीक्षा में अनुचित तरीके से फायदा पहुंचाया गया था? कोचिंग संस्थानों में…
रक्षाबंधन आते ही घरों में राखी, मिठाई और पूजा की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधने के साथ उसका तिलक करती हैं, आरती उतारती हैं और फिर भाई की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। लेकिन इस पूरी रस्म में एक छोटी-सी चीज ऐसी है, जिस पर अक्सर ध्यान नहीं जाता – तिलक के ऊपर लगाए जाने वाले चावल के दाने। आखिर तिलक लगाने के बाद चावल ही क्यों लगाया जाता है? क्या इसके पीछे सिर्फ परंपरा है या इसका कोई धार्मिक अर्थ भी है? हिंदू मान्यताओं में चावल को ‘अक्षत’ कहा…
किराए के घर में रहने वालों के सामने अक्सर एक बड़ी परेशानी होती है कि घर की बनावट या दिशा पसंद न आने पर भी वे उसमें स्थायी बदलाव नहीं कर सकते। दीवार तोड़ना, कमरे की दिशा बदलना या फर्श में कोई निर्माण कार्य कराना हर किसी के लिए संभव नहीं होता। ऐसे में अगर आपको लगता है कि घर में वास्तु से जुड़ी कोई समस्या है, तो छोटे-छोटे बदलावों और कुछ आसान उपायों के जरिए वातावरण को बेहतर बनाया जा सकता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर में बिखरा सामान, बंद कमरे, गंदे कोने और गलत तरीके से रखी…
नेपाल से अचानक आए सैलाब के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में पैदा हुआ बाढ़ का खतरा फिलहाल कम हो गया है। गंडक यानी नारायणी नदी का जलस्तर अब तेजी से नीचे आने लगा है। वाल्मीकिनगर गंडक बराज पर पानी का स्तर घटकर करीब 81 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है। वहीं, त्रिशूली नदी का पानी नारायणी के रास्ते आगे निकल चुका है, जिससे निचले इलाकों में बड़े पैमाने पर बाढ़ की आशंका फिलहाल टल गई है। नेपाल में प्राकृतिक आपदा ने बढ़ाई थी चिंता दरअसल, नेपाल और तिब्बत सीमा से लगे इलाके में अचानक आई प्राकृतिक…
बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर योग गुरु रामदेव के बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच शुरू हुई जुबानी जंग अब निजी जिंदगी और पुराने बयानों तक पहुंच गई है। कंगना ने रामदेव की उस टिप्पणी पर तीखा पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कंगना के बचपन और ‘जवानी’ को लेकर सवाल उठाए थे। सुधीर चौधरी के इंटरव्यू में कंगना ने दिया जवाब पत्रकार सुधीर चौधरी के साथ बातचीत के दौरान कंगना से पूछा गया कि खुद को सनातनी बताने वाले बाबा रामदेव उनके विरोध में क्यों हैं। इस पर कंगना ने रामदेव की…
रांची: रक्षाबंधन से पहले झारखंड सरकार ने महिलाओं को आर्थिक राहत का तोहफा दिया है। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की 3 लाख 95 हजार 692 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में अगस्त 2026 की सम्मान राशि भेज दी गई है। आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए प्रत्येक लाभुक के खाते में ₹2,500 की राशि पहुंचाई गई है। इस तरह रांची जिले में कुल ₹98 करोड़ 92 लाख 30 हजार की राशि लाभुकों के खातों में हस्तांतरित की गई है। रांची के ग्रामीण से शहरी क्षेत्र तक पहुंची राशि योजना का लाभ रांची जिले…
