Author: Sanjana Kumari

धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में JLKM विधायक जयराम महतो और थाना प्रभारी के बीच फोन पर हुई कथित तीखी बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में दोनों के बीच फर्जी सर्टिफिकेट और फर्जी मोहर से जुड़े एक मामले को लेकर बहस होती सुनाई दे रही है। ऑडियो में विधायक जयराम महतो पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाते सुनाई दे रहे हैं कि JLKM कार्यकर्ता को किसी के कहने पर फर्जी सर्टिफिकेट के मामले में नोटिस दिया गया। विधायक ने कार्रवाई को राजनीतिक खुन्नस से जोड़ते हुए पुलिस की कार्यशैली…

Read More

बोकारो: जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और सेवन पर रोक लगाने को लेकर प्रशासन ने निगरानी और कार्रवाई तेज करने का फैसला लिया है। सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय एनकोर्ड कमेटी की बैठक की। बैठक में नशे के कारोबार, नशा मुक्ति, जागरूकता अभियान, छापेमारी, जब्ती और विभागीय कार्रवाई की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ नशे के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही, अभियान के तहत होने वाली सभी गतिविधियों और कार्रवाई को एनकोर्ड पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड…

Read More

रांची: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। जनता दरबार में दिव्यांग को इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल देने से लेकर राशन कार्ड, चिकित्सकीय लापरवाही, पेंशन पुनरीक्षण और जमीन विवाद से जुड़े कई मामले सामने आए। दिव्यांग को मिली इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल जनता दरबार में पैर से दिव्यांग कार्तिक खलखो ने आवागमन में हो रही परेशानी को लेकर इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल की मांग की। उन्होंने बताया कि शारीरिक अक्षमता के कारण रोजमर्रा के कामों में कठिनाई होती है…

Read More

रांची: सावन का महीना आते ही चारों ओर भोलेनाथ के जयकारे सुनाई देने लगते हैं। राजधानी रांची में भी सावन के दौरान शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इन्हीं आस्था के केंद्रों में से एक है नामकुम के राजाउलातू क्षेत्र में स्थित मरासिल्ली पहाड़, जहां प्रकृति की खूबसूरती के बीच भगवान शिव विराजमान हैं। सावन की आखिरी सोमवारी पर यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। बारिश होती रही, लेकिन भक्तों के उत्साह और आस्था में कोई कमी नहीं आई। करीब 230 एकड़ में फैले इस पहाड़ पर स्थित शिव मंदिर तक पहुंचने के लिए…

Read More

रांची: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में 21 अगस्त को रांची में आयोजित छात्र आंदोलन को लेकर एक युवती ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत देकर मारपीट, छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से नामजद आरोपियों के साथ मौके पर मौजूद 35-40 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में युवती ने बताया है कि वह 21 अगस्त को JPSC-JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में आयोजित छात्र आंदोलन में शामिल हुई थी। उसके अनुसार, वह आंदोलन के दौरान…

Read More

रांची: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने और विरोध की आवाज को दबाने का आरोप लगाया। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और उसकी सरकार हिटलर व नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि संविधान हर नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने का अधिकार देता है। इसके बावजूद सरकार की ओर से प्रदर्शन के लिए अनुमति की व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर निगरानी…

Read More

रांची: झारखंड के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में रक्षाबंधन के दिन अब छुट्टी रहेगी। 28 अगस्त को स्कूल खोलने के पहले जारी आदेश में बदलाव करते हुए शिक्षा विभाग ने ‘खेलेगा भारत-जीतेगा भारत’ कार्यक्रम की तिथि एक दिन पहले कर दी है। परियोजना निदेशक शशि रंजन ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला शिक्षा अधीक्षकों को निर्देश जारी कर कहा है कि 28 अगस्त के बजाय 27 अगस्त को ही स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 28 अगस्त को रहेगी रक्षाबंधन की छुट्टी दरअसल, इससे पहले स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह के…

Read More

रांची: JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 को लेकर चल रहा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट के सामने है। 19 अप्रैल 2025 को हुई प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं और धांधली के आरोपों की स्वतंत्र जांच और परीक्षा दोबारा कराने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर शीर्ष अदालत ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है। प्रधान न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना शामिल हैं। पीठ ने मामले में CBI, झारखंड सरकार, राज्य के DGP सुमित समेत अन्य पक्षकारों से जवाब मांगा है। परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की…

Read More

रामगढ़, 24 अगस्त 2026: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था की मांग को लेकर अभ्यर्थी न्याय मंच ने सोमवार से ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ की शुरुआत की। यात्रा के पहले चरण का शुभारंभ रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित लुकैया टांड़ से किया गया। शुरुआत के मौके पर अभ्यर्थियों और युवाओं में उत्साह देखने को मिला। अभ्यर्थी न्याय मंच के मुताबिक, इस यात्रा का उद्देश्य किसी एक परीक्षा को रद्द कराने तक सीमित नहीं है। मंच झारखंड की पूरी भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया की मांग को लेकर अभियान चला रहा है। मंच का…

Read More

रांची: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के नेमरा पहुंचने से पहले ही माहौल गरमा गया है। यात्रा के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण गांव के बाहर सड़क पर एकजुट हो गए हैं। ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ जुटकर साफ कर दिया है कि वे यात्रा को गांव के भीतर प्रवेश नहीं करने देंगे। ग्रामीणों के विरोध की मुख्य वजह नेमरा को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पैतृक गांव बताया जाना है। ग्रामीणों का कहना है कि हेमंत सोरेन को यहां मांझी हड़ाम के तौर पर सम्मान प्राप्त है। ऐसे में उनके पैतृक गांव…

Read More