Author: Sanjana Kumari

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (FRO) और असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट (ACF) भर्ती परीक्षा को लेकर सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। अदालत ने राज्य सरकार को मामले में काउंटर एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से लिए गए दोनों परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले पर फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी परीक्षाओं को रद्द करने का सरकार का निर्णय अभी बरकरार रहेगा। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। अब अगली सुनवाई में राज्य सरकार…

Read More

चतरा: मयूरहंड थाना क्षेत्र के पाचघारा निवासी मनोरंजन सिंह सोमवार को जमीन विवाद से परेशान होकर करमा स्थित करीब 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गए। टावर के ऊपर पहुंचकर उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उनकी जमीन से संबंधित समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वह टावर से कूदकर अपनी जान दे देंगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और प्रशासन को दी। मनोरंजन सिंह का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर वह लंबे समय से परेशान हैं। उनका आरोप है कि मामले…

Read More

रांची: सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड और इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी (IMA) के संयुक्त तत्वावधान में संत जोसेफ क्लब स्थित IMA के मुख्य प्रशिक्षण केंद्र में एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह ग्रेडिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में रांची के विभिन्न स्कूलों और क्लबों से जुड़े कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान IMA के तकनीकी निदेशक सह नेशनल कोच रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने खिलाड़ियों को एडवांस कुमिते और काता की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। साथ ही खिलाड़ियों को वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के नए नियमों की भी जानकारी दी गई, ताकि आगामी प्रतियोगिताओं में वे बदले हुए नियमों…

Read More

पाकुड़: महेशपुर प्रखंड के नित्यानंदपुर गांव के बच्चों के लिए स्कूल जाना हर दिन आसान नहीं है। खासकर बारिश के मौसम में पढ़ाई की राह जोखिम भरी हो जाती है। गांव को स्कूल से जोड़ने के लिए न तो पक्की सड़क है और न ही पुल। ऐसे में बच्चे और शिक्षक उफनते चेकडैम को पार कर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। मानिकपुर पंचायत के अंतर्गत स्थित यह चेकडैम स्कूल तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता है। बारिश के दौरान जलस्तर बढ़ने और पानी का बहाव तेज होने से स्थिति और खतरनाक हो जाती है। छोटे बच्चों के लिए खतरा और बढ़…

Read More

रांची के रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे के हिस्से को झारखंड की पारंपरिक सोहराई पेंटिंग से सजाने की योजना एक बार फिर आगे बढ़ी है। लंबे समय से प्रस्तावित इस सुंदरीकरण कार्य के लिए NHAI ने दोबारा टेंडर जारी किया है। करीब 1.10 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के लिए इच्छुक एजेंसियां 1 सितंबर तक टेंडर जमा कर सकती हैं। इससे पहले भी इस काम के लिए टेंडर जारी किया गया था, लेकिन किसी एजेंसी के हिस्सा नहीं लेने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी थी। एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण पूरा हुए काफी समय…

Read More

रांची: JPSC की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही CID ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। जांच के तहत CID की विशेष टीम ने रांची और हजारीबाग में कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दस्तावेजों के साथ-साथ डिजिटल साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। CID की टीम ने रांची के लालपुर स्थित शिवांगन की पाठशाला और इसके निदेशक-संचालक संजीत कुमार के रातू रोड स्थित आवास पर छापेमारी की। इसके अलावा हजारीबाग के मेघा कोचिंग सेंटर में भी जांच की गई। CID सूत्रों के मुताबिक, इन स्थानों से अभ्यर्थियों के साथ कथित सेटिंग और…

Read More

रांची: सावन का महीना आते ही राजधानी रांची का पहाड़ी मंदिर श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बन जाता है। सावन के चौथे सोमवार को यहां कुछ ऐसा ही आध्यात्मिक दृश्य देखने को मिला, जहां सुबह की पहली किरण के साथ ही शिवभक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। हाथों में गंगाजल, बेलपत्र और पूजा की थाली लिए श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े नजर आए। पहाड़ी मंदिर की ऊंचाई पर स्थित बाबा भोलेनाथ के दरबार तक पहुंचने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। किसी के होंठों पर ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष था, तो…

Read More

रांची: बेंगलुरु से रांची पहुंची एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में रविवार सुबह एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उड़ान के दौरान यात्री को सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद केबिन क्रू ने विमान में उपलब्ध ऑक्सीजन की मदद से उसकी स्थिति संभाली। यात्री की हालत स्थिर होने के बाद विमान ने सुबह 8:55 बजे रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड किया। जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX 1239 ने सुबह 6:35 बजे बेंगलुरु से रांची के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के कुछ देर बाद एक यात्री को सांस लेने में परेशानी होने लगी।…

Read More

रांची: शहर में लगातार आयोजित हो रहे धरना-प्रदर्शन, जुलूस, रैली और आमसभाओं को लेकर रांची जिला प्रशासन ने आयोजकों और आम लोगों से निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों की पूर्व सूचना और आवश्यक अनुमति मिलने से विधि-व्यवस्था, जन-सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभाला जा सकेगा। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि कई बार धरना-प्रदर्शन और अन्य कार्यक्रमों की पूर्व जानकारी प्रशासन को नहीं दी जाती। ऐसे आयोजनों के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित होने के साथ-साथ आम लोगों को परेशानी का सामना करना…

Read More

रांची: राजधानी में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर रांची पुलिस ने रविवार को समीक्षा बैठक की। वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में हुई बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, सभी पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी और यातायात पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में लंबित मामलों, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान SSP ने सभी पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों को कई जरूरी निर्देश दिए। अपराधियों पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश SSP ने थाना स्तर पर नियमित रूप…

Read More