रांची: सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं को लेकर रांची पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया पर सामने आने वाली किसी भी खबर, वीडियो, संदेश या सूचना को बिना सत्यापन के सही न मानें और उसे आगे शेयर करने से बचें। रांची पुलिस के मुताबिक, कुछ असामाजिक और स्वार्थी तत्व जानबूझकर झूठी, भ्रामक और अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे लोगों का उद्देश्य लोगों को उकसाना और कानून-विरोधी गतिविधियों के लिए प्रेरित करना हो सकता है। इससे समाज…
Author: Sanjana Kumari
धनबाद: झारखंड के धनबाद में एक बार फिर जमीन धंसने की घटना ने लोगों को दहला दिया। शनिवार दोपहर बस्ताकोला क्षेत्र में बंद झरिया आरएसपी कॉलेज के पास स्थित कामिनी कल्याण बस्ती में अचानक तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे। बताया जा रहा है कि भू-धंसान की वजह से करीब 13 घर प्रभावित हुए हैं, जबकि कई मकानों में दरारें आ गई हैं। जमीन धंसने के कारण भूमिगत पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे बस्ती में पानी की…
गुमला: गुमला के पालकोट प्रखंड में शनिवार को सड़क से गुजर रहा एक विशाल मालवाहक वाहन लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया। 206 पहियों वाले इस ट्रक पर करीब 200 टन वजनी भारी मशीन लदी है। वाहन का आकार सामान्य ट्रकों से कई गुना बड़ा होने के कारण इसे देखने के लिए सड़क के किनारे लोगों की भीड़ जुटती रही। लोगों के लिए यह नजारा इतना अलग था कि कई लोग सड़क किनारे रुककर विशाल ट्रक को देखते और उसके साथ सेल्फी लेते नजर आए। पारादीप से यूपी जा रही है 200 टन की मशीन वाहन के साथ…
रांची: झारखंड में रक्षाबंधन के दिन सरकारी स्कूल बंद नहीं रहेंगे। राज्य के सरकारी स्कूलों में 28 अगस्त और 30 अगस्त को अवकाश होने के बावजूद विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दरअसल, 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार का अवकाश है। इसके बावजूद रक्षाबंधन के दिन सरकारी स्कूल सुबह 9 बजे से 10 बजे तक खुले रहेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ‘खेलेगा भारत,…
रांची: JPSC-JSSC परीक्षा में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच अब सोशल मीडिया गतिविधियां भी पुलिस जांच के दायरे में आ गई हैं। रांची साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने @JPSCReformmanch नाम के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X Corp. को नोटिस भेजकर अकाउंट संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान से जुड़ी जानकारी मांगी है। पुलिस ने यह नोटिस BNSS की धारा 94 के तहत जारी किया है। यह कार्रवाई कोतवाली थाना कांड संख्या 183/2026, दिनांक 21 अगस्त 2026 से जुड़ी बताई गई है। सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पुलिस को आपत्ति पुलिस…
रांची: राजधानी रांची में 21 अगस्त की शाम JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच की ओर से निकाले गए विरोध जुलूस के दौरान हुए हंगामे को लेकर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। FIR में सरकारी आदेश की अवहेलना, निर्धारित मार्ग से हटकर प्रतिबंधित क्षेत्र की ओर बढ़ने, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, सरकारी काम में बाधा डालने और राहगीरों के साथ मारपीट व अभद्रता के आरोप लगाए गए हैं। FIR में पुलिस पदाधिकारियों के बयान के अलावा दो लोगों की शिकायतों का भी उल्लेख किया गया है। मामले में कई नामजद आरोपियों के साथ करीब 200 से 250 अज्ञात लोगों को…
रांची: JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे के मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। कोतवाली थाना में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इन मामलों में कुल 14 नामजद लोगों के अलावा कई अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस अब घटनास्थल से मिले वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, अंकिता वर्मा, शाहबाज और मजिस्ट्रेट की शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों में कुणाल कुमार, पीयूष,…
रांची: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से आयोजित ANM/GNM प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 को लेकर रांची जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त तरीके से कराने के लिए जिले के 6 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है। रांची जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह निषेधाज्ञा 23 अगस्त 2026 की सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास कुछ गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी। 5 या उससे अधिक लोगों के जमा होने…
रांची: हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित 11वीं ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर-2026 में झारखंड पुलिस के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 30 जुलाई 2026 तक किया गया था। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का उत्साह बढ़ाने के लिए रांची में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रचारी प्रवर (1), रांची जिला आनंद राज खलखो ने अपने कार्यालय में विजेता खिलाड़ी और प्रशिक्षक को सम्मानित किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षक राजेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। इन खिलाड़ियों ने बढ़ाया झारखंड…
राष्ट्रीय खेल दिवस पर रांची जिला मलखंब चैंपियनशिप संपन्न, 60 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम रांची: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 15वीं रांची जिला मिनी जूनियर, सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका मलखंब चैंपियनशिप का आयोजन बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2, धुर्वा में किया गया। प्रतियोगिता में रांची जिले के करीब 60 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन रांची जिला मलखंब संघ के संरक्षक एवं जेम्स पब्लिक स्कूल, बालालौंग, नगड़ी के प्रधानाध्यापक सोहन कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान राष्ट्रीय मलखंब खिलाड़ी…
