Author: Sanjana Kumari

रांची: झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। चुनाव में इस बार कई महत्वपूर्ण पदों पर नए चेहरों ने जीत दर्ज की है। सबसे बड़ा उलटफेर अध्यक्ष पद के चुनाव में देखने को मिला, जहां पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार ने निवर्तमान अध्यक्ष ऋतु कुमार को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वहीं नवीन कुमार ने महासचिव पद पर 819 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर राहुल कुमार गुप्ता विजयी रहे, जबकि सहायक कोषाध्यक्ष के पद पर आकाशदीप ने जीत हासिल की है। लाइब्रेरी सचिव पद पर भोला नाथ ओझा ने बाजी मारी। कोषाध्यक्ष…

Read More

रांची। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी को देखने के लिए शनिवार को रांची के रातू रोड में भारी संख्या में फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। इमरान हाशमी एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रातू रोड पहुंचे। उनके आने की खबर मिलते ही सुबह से ही प्रशंसक उनका इंतजार करने लगे थे। निर्धारित समय से देर से पहुंचने के कारण इंतजार कर रहे फैंस की भीड़ लगातार बढ़ती गई। बताया गया कि इमरान हाशमी को दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच मॉल ऑफ रांची के समीप एक निजी कार्यक्रम में शामिल होना था। हालांकि, वह करीब 5 बजे…

Read More

रांची: झारखंड पुलिस सिपाही भर्ती-2015 से जुड़े अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरण पूरे करने के बावजूद नियुक्ति से वंचित रहे पात्र अभ्यर्थियों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को चार सप्ताह के भीतर दस्तावेजों का सत्यापन पूरा कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने और नियुक्ति-पत्र जारी करने का निर्देश दिया है। शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। अभ्यर्थियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता शोएब आलम, AOR वात्सल्य विज्ञा समेत अन्य अधिवक्ताओं ने अपना पक्ष रखा। छह…

Read More

धनबाद: छात्रों पर हुई हालिया पुलिस कार्रवाई को लेकर धनबाद में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शनिवार को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने समाहरणालय पहुंचकर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। एसएसपी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में विधायक राज सिन्हा ने पुलिस कार्रवाई की तुलना आपातकाल जैसे हालात से की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार प्रशासनिक कार्रवाई के जरिए छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। छात्रों के प्रदर्शन के अधिकार…

Read More

धनबाद: साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच धनबाद पुलिस ने जांच की तकनीकी क्षमता मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। साइबर सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को धनबाद समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को साइबर अपराध की जांच में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल, डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण और फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि साइबर अपराध के मामलों में तकनीकी साक्ष्य किस तरह जांच की दिशा तय…

Read More

रांची: राजधानी रांची के बिशप स्कूल में शनिवार से दो दिवसीय सत्यानंद ओपन योग चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। सत्यानंद योग एसोसिएशन और श्री अरविंदो आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न स्थानों से अलग-अलग आयु वर्ग के 400 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन अभियान स्वास्थ्य निदेशक, झारखंड शशि प्रकाश झा समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान श्री अरविंदो सोसायटी हेसल शाखा के सचिव रमेश भाई, राम स्वरूप रुंगटा, डॉ. रूपम कुमारी, संजय कुमार झा, पंकज प्रसाद, आदित्य कुमार सिंह, आनंद सिंह और ओपी शर्मा सहित कई…

Read More

एक 14 साल का नाबालिग देवघर के एक निजी नशा मुक्ति केन्द्र में सिर्फ इसलिए मार डाला गया क्योंकि उसने केन्द्र के संचालक के साथ गाली गलौज कर दी थी। जो बीमार था, जिसे नशे की लत थी, जिसे इलाज के लिए नशा मुक्ति केन्द्र में भरती कराया गया था, इलाज के लिए संचालकों ने मोटी रकम भी वसूली थी आखिर उसे गाली गलौज के लिए मार डालना, उसकी हत्या कर देना कितना बड़ा जघन्य अपराध है इसका फैसला आप खुद करें..पूरे मामले को समझें  कि नाबालिगों के लिए सरकारी नशा मुक्ति केन्द्र ने जब अपने दरवाजे बंद कर लिए…

Read More

बोकारो: ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने समाहरणालय में गोमिया प्रखंड की सियारी पंचायत में आयोजित लोक संवाद के दौरान ग्रामीणों की ओर से उठाए गए मामलों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से एक-एक मामले की जानकारी ली और लंबित मामलों को तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, उप निदेशक सह डीपीआरओ रवि कुमार समेत विभिन्न…

Read More

बुढ़मू: मक्का गांव को प्रखंड मुख्यालय और आसपास के इलाकों से जोड़ने वाली सड़क पर बन रहा पुल लंबे समय से ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। निर्माण कार्य को लेकर अब स्थानीय लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। ग्रामीणों ने निर्माण में कथित अनियमितता, गुणवत्ता में कमी और जिम्मेदार लोगों की मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मामले की जानकारी संबंधित विभाग और बड़े अधिकारियों तक पहुंचाए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल ग्रामीणों के मुताबिक, करोड़ों रुपये की लागत…

Read More

रांची: राजधानी रांची के बड़े हिस्से में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। रुक्का शहरी जलापूर्ति योजना की राइजिंग पाइपलाइन में मरम्मत कार्य के कारण 22 और 23 अगस्त को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कार्य प्रमंडल रांची की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है। मरम्मत कार्य के दौरान रुक्का जलशोध संस्थान से होने वाली जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी। इसके कारण राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में दो दिनों तक पानी की सप्लाई बाधित रहने की संभावना है। इन इलाकों में सबसे ज्यादा असर रुक्का के पुराने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को…

Read More