Author: Sanjana Kumari

साहेबगंज, 21 अगस्त 2026। साहेबगंज जिले के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सोती चौकी पांगड़ो में शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को लेकर छात्रों की शिकायत सामने आई है। छात्रों का आरोप है कि स्कूल में आवश्यक सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर हाल में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने जिला समाहरणालय के सामने धरना भी दिया था। छात्रों की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि परीक्षा के दौरान उन्हें प्रश्नपत्र तक उपलब्ध नहीं कराया गया। घटना के बाद स्कूल की व्यवस्था को लेकर छात्रों और अभिभावकों में…

Read More

धनबाद। धनबाद के कतरास क्षेत्र के छाताबाद के हजारी-जयनगर इलाके में शुक्रवार शाम अचानक जमीन धंसने से अफरा-तफरी मच गई। करीब चार बजे हुई इस घटना में लगभग 10 घर बुरी तरह प्रभावित हुए और देखते ही देखते कई मकान जमीन में समा गए। इनमें चार दोमंजिला मकान भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इलाके में करीब 20 फीट तक जमीन धंस गई। घटना के समय मोहल्ले के कई लोग अपने घरों में मौजूद थे। अचानक जोरदार आवाज और जमीन में कंपन महसूस होने के बाद लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकलने लगे। इस दौरान…

Read More

रांची। राजधानी रांची से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी एक ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी सामने आने के बाद झारखंड विधानसभा के एक पदाधिकारी की ओर से रांची के विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विधानसभा परिसर की हुई सघन जांच धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। झारखंड जगुआर की BDDs (Bomb Detection…

Read More

रांची में बेखौफ बालू माफिया…प्रशासन मौन..स्थानीय लोग उग्र सिल्ली से लेकर बुंडू तक पुलिस पर मिलीभगत का आरोप चौधरी, हरदेव नामक बालू कारोबारी हर दिन निकाल रहे 25 हाईवा बालू रांची DMO अबु हसन को राज्य के एक बड़े मंत्री का संरक्षण, इसलिए बेलगाम हैं तस्कर रांची में इन दिनों बालू माफिया पूरी तरह बेखौफ हो गए हैं. NGT की रोक के बाद बालू माफिया और भी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं. पूरी रांची पुलिस को अगर बदनामी मिल रही है तो बालू घाट से होने वाले बालू की तस्करी को लेकर हो रही है. पूरे् मामले में चौधरी और…

Read More

रांची। खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 यानी MMDR बिल 2026 को लेकर झारखंड में सियासी बहस तेज होती नजर आ रही है। डुमरी विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता जयराम महतो ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर विधेयक पर दोबारा विचार करने की मांग की है। जयराम महतो ने अपने पत्र में खास तौर पर झारखंड को मिलने वाले खनिज राजस्व और सेस का मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि झारखंड देश के प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यों में शामिल है और यहां की अर्थव्यवस्था में खनिज संसाधनों की बड़ी…

Read More

रांची। JSSC CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच अब और आगे बढ़ गई है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को लेकर CID की विशेष जांच टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। CID थाना कांड संख्या 01/2025 के तहत गठित SIT ने मामले से जुड़े 37 संदिग्धों और अन्य संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने के बाद इन लोगों से अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। SIT की जांच का फोकस परीक्षा में सामने आई कथित अनियमितताओं की कड़ियों…

Read More

रांची। रांची के पारस अस्पताल पर गंभीर आरोप लगे है। एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, यहां महज नौ महीने की बच्ची की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। बच्ची को कटे हुए होंठ (Cleft Lip) की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, बच्ची को कटे हुए होंठ के अलावा कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं थी। परिवार को उम्मीद थी कि सर्जरी के बाद बच्ची ठीक होकर घर लौट आएगी, लेकिन ऑपरेशन के बाद अचानक…

Read More

रांची, 20 अगस्त 2026। रिम्स से जुड़े कथित जमीन और भ्रष्टाचार मामले में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मामले में गिरफ्तार डेवलपर शुभम साबू को अदालत से जमानत मिल गई। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई को लेकर कई सवाल भी उठाए। सुनवाई के दौरान अदालत ने पूछा कि मामले में अब तक सिर्फ निजी लोगों के खिलाफ ही कार्रवाई क्यों की गई, जबकि कथित तौर पर संबंधित सरकारी अधिकारियों की भूमिका भी सामने आ रही है। कोर्ट ने इस बात पर भी सवाल किया कि निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाश्मी की फिल्म आवारापन याद है जिसे हमलोगों ने एक बार नहीं कई बार देखा होगा। काफी सालों के बाद इस साल आवारापन की दूसरे पार्ट यानी ‘आवारापन 2’ सिनेमा घरों में दस्तक दे चुकी हैं और हिट भी हो गई हैं। वहीं फैंस अब इसके तीसरे पार्ट की उम्मीद कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म के राइटर ने इसे लेकर बड़ा हिंट दिया है। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम के किरदार में नजर आए हैं और कहानी के अंत ने फैंस के बीच ‘आवारापन 3’ को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। इस बीच…

Read More

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने मिनरल बेयरिंग लैंड यानी खनिज संपदा वाली भूमि पर सेस राशि लेने का अधिकार झारखंड को दिए जाने की मांग की है। रांची में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ निश्चित शर्तों के साथ राज्य को यह अधिकार मिलना चाहिए, ताकि खनन से प्रभावित क्षेत्रों और वहां रहने वाले लोगों के विकास पर राशि खर्च की जा सके। शर्तों के साथ सेस लगाने का अधिकार मिले सुदेश महतो ने MMDR अधिनियम में संशोधन का हवाला देते हुए कहा कि धारा 9D के तहत कुछ शर्तों के साथ राज्यों…

Read More