Author: Sanjana Kumari

Jharkhand Digital IMPACT रांची। धुर्वा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर सेक्टर-2 की छात्रा सिद्धि सिंह के एडमिशन को लेकर पिछले कई महीनों से चला आ रहा विवाद अब समाप्त हो गया है। फीस और एडमिशन को लेकर बने गतिरोध के बीच अब स्कूल प्रबंधन और छात्रा के अभिभावकों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद सिद्धि सिंह का 11वीं कक्षा में एडमिशन हो गया है। इस पूरे मामले में एक बात अहम रही कि जिला प्रशासन ने शुरुआत में ही मामले को संज्ञान में लिया था। वहीं, जब मामला लंबे समय तक नहीं सुलझा तो झारखंड डिजिटल ने भी इसे प्रमुखता से…

Read More

अंक ज्योतिष के अनुसार 20 अगस्त 2026 का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए खास रह सकता है। इस तारीख का मूलांक 2 है और पूरी तारीख का योग भी 2 बनता है। अंक 2 के स्वामी चंद्रमा माने जाते हैं। वहीं 20 अगस्त को गुरुवार है, जिसका संबंध गुरु ग्रह से माना जाता है। ऐसे में चंद्रमा और गुरु का प्रभाव भावनाओं, सोच, करियर और आर्थिक मामलों पर देखने को मिल सकता है। इस दिन लोगों के बीच बातचीत बेहतर हो सकती है और पुराने मतभेद दूर करने का मौका मिल सकता है। नौकरी करने वालों को टीम के…

Read More

रांची। शहर में अतिक्रमण और अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ रांची नगर निगम की ओर से चलाया जा रहा अभियान सराहनीय है। बुधवार को निगम की टीम ने सेटेलाइट चौक (डीपीएस चौक) के पास दो अवैध गैरेज हटाए। वहीं दरजी मोहल्ला स्थित जलसा सामुदायिक भवन के ऊपर लगे अवैध होर्डिंग पर कार्रवाई की गई। खेलगांव इलाके में भी चार अवैध होर्डिंग्स हटाए गए, जबकि बरियातू रोड के मीडियन पर बने 30 से अधिक कियोस्क को हटाया गया। नगर निगम की इस कार्रवाई से शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। हालांकि,…

Read More

रांची। रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्यार, विश्वास और अटूट बंधन है । लेकिन इस साल राखी को लेकर लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर राखी किस दिन बांधे 8 अगस्त को या 9 अगस्त को? बता दे हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त को ही मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। इस साल 9 अगस्त को सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक राखी बांधने का शुभ समय है। हालांकि, अलग-अलग स्थानों के पंचांग के अनुसार मुहूर्त…

Read More

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र से नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। बुंडू की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के साथ उसके ही घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। घटना के बाद अत्यधिक रक्तस्राव के चलते किशोरी की हालत गंभीर हो गई और उसे इलाज के लिए RIMS में भर्ती कराया गया। मामले में नामकुम थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, किशोरी अपनी मां के साथ नामकुम के बरगावां इलाके में किराए के मकान में रहती है। आरोपी 35 वर्षीय गुरुदयाल मुंडा, पिता घासी राम मुंडा, बुंडू के…

Read More

रांची: किसी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाला मरीज और उसका परिवार सबसे पहले भरोसा लेकर जाता है – कि डॉक्टर उसकी हालत समझेंगे और समय पर जरूरी इलाज मिलेगा। लेकिन रांची के मेदांता अस्पताल से जुड़े एक मामले ने इसी भरोसे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मेदांता अस्पताल के दो डॉक्टर्स पर मौत बांटने के आरोप लग रहे हैं. ये वो डाक्टर्स हैं जिनके नाम और शाख के कारण दूर दराज के लोग इलाज के लिए मेदांता पहुंचते हैं लेकिन बदले में मिलने लगी है मौत। जिस अस्पताल में एक पूर्व IPS के साथ चिकित्सा पद्धतियों…

Read More

रांची। धुर्वा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर सेक्टर-2 की छात्रा सिद्धि सिंह के एडमिशन को लेकर चल रहे विवाद में अब नया तथ्य सामने आया है। झारखंड डिजिटल की खबर के बाद मामले की पड़ताल और प्रशासन से बातचीत में सामने आया कि प्रशासन ने पहले भी इस मामले को सुलझाने के लिए स्कूल प्रबंधन को पत्र लिखा था। प्रशासन ने स्कूल से मामले का समाधान निकालने और छात्रा का एडमिशन सुनिश्चित करने को कहा था। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय की ओर से स्कूल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि फीस से जुड़ी समस्या स्कूल और अभिभावक आपस में…

Read More

रांची। झारखंड में JPSC-JSSC की भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहा छात्रों का आंदोलन अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 25 जुलाई से जारी आंदोलन को फिलहाल दो महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। छात्रों ने सरकार को 60 दिनों का समय दिया है। वहीं, दूसरी तरफ JSSC-CGL के सफल अभ्यर्थियों का विरोध अभी भी जारी है। 60 दिन का समय, फिर शुरू होगा आंदोलन जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों ने कहा है कि सरकार को अब 60 दिनों का समय दिया जा रहा है। इस दौरान…

Read More

बोकारो: मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम, बोकारो में बुधवार को ‘2nd NTPC National Ranking Archery Tournament-2026’ का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि झारखंड को ‘Land of Archery’ के नाम से भी जाना जाता है। राज्य की कई तीरंदाजी प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन कर चुकी हैं। अगर खिलाड़ियों को सही समय पर अवसर, बेहतर प्रशिक्षण और उचित मार्गदर्शन मिले तो झारखंड के युवा विश्व के बड़े खेल मंचों पर अपनी पहचान बना सकते हैं। तीरंदाजी एकाग्रता और अनुशासन का खेल राज्यपाल ने कहा कि तीरंदाजी…

Read More

छात्रों के मुद्दों को लेकर RJD के राजभवन मार्च के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता गांधी मैदान से राजभवन की ओर मार्च कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। RJD इस मार्च के जरिए छात्रों पर कथित फायरिंग, पुलिस की कार्रवाई और जवाबदेही के साथ-साथ पेपर लीक, बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठा रही है। तेजस्वी यादव पहले ही सवाल उठा चुके हैं कि छात्रों पर कथित तौर पर एके-47 तानने का आदेश किसने दिया। इधर, पटना में…

Read More