झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 85% सीटों पर दाखिले के लिए स्थानीय या स्थायी निवासी प्रमाण पत्र (Residential Certificate) अनिवार्य है। यानी राज्य कोटे की इन सीटों पर एडमिशन लेने वाले अभ्यर्थियों को झारखंड का डोमिसाइल प्रमाणित करना होगा। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार इन सीटों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का भारत का नागरिक होना जरूरी है। हालांकि, इसके लिए अभ्यर्थियों को नागरिकता साबित करने के लिए अलग से कोई दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवारों से जन्म तिथि, जन्म स्थान और उनकी शैक्षणिक…
Author: Sanjana Kumari
रांची: झारखंड के ST, SC और BC वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति को लेकर महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 और 2026-27 के लिए झारखंड ई-कल्याण पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू की गई है। ऐसे विद्यार्थी जो किसी कारणवश पहले निर्धारित समय-सीमा में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें अब दोबारा फॉर्म भरने का अवसर दिया गया है। झारखंड सरकार के कल्याण विभाग के अधीन आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय, झारखंड, रांची की ओर से जारी सूचना के अनुसार छात्रवृत्ति की पूरी प्रक्रिया ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी। 2025-26…
रांची: शहर में लगे होर्डिंग और विज्ञापन बोर्ड को लेकर झारखंड हाईकोर्ट के 19 अगस्त 2026 के आदेश के बाद कार्रवाई की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। कोर्ट ने सभी होर्डिंग्स को एक साथ हटाने का निर्देश नहीं दिया है, बल्कि उनकी स्थिति और लाइसेंस के आधार पर अलग-अलग कार्रवाई का रास्ता तय किया है। आदेश में सड़क सुरक्षा, फुटपाथ पर पैदल चलने वालों की सुविधा और अवैध विज्ञापन पर सख्ती को प्राथमिकता दी गई है। कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, सड़क डिवाइडर पर लगे बिजली के पोल, लैंप पोस्ट या स्ट्रीट लाइट पर लगाए गए होर्डिंग्स को रांची नगर…
रामगढ़: जिले के पतरातू इलाके से शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के पावर प्लांट में शुक्रवार देर रात अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद प्लांट में आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में जान गंवाने वालों में प्लांट के शिफ्ट इंचार्ज संजीव कुमार केसरी (50), इंजीनियर विनीत महतो (25) और इंजीनियर अभिषेक पांडेय (24) शामिल हैं। संजीव कुमार केसरी रांची के रहने वाले…
‘साहब’ कहलाते हैं हीरो हीरालाल… आखिर किस क्रशर कारोबारी के खासमखास होने की चर्चा? रांची के जिला खनन पदाधिकारी मो. अबु हुसैन इन दिनों फिर सवालों के घेरे में हैं। सवाल सिर्फ अवैध खनन पर कार्रवाई का नहीं है, बल्कि सवाल यह भी है कि जिस अधिकारी की कार्यशैली को लेकर लगातार शिकायतें और आरोप सामने आ रहे हैं, उनके लिए जिम्मेदारियां कम होने के बजाय बढ़ती क्यों जा रही हैं? और अब चर्चा इससे भी आगे की है – क्या रांची के बाद पलामू या साहेबगंज DMO की कुर्सी पर नजर है? जी हां, जानकारों की माने तो DMO…
बोकारो: जरीडीह प्रखंड के तांतरी दक्षिणी पंचायत में शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने विकास योजनाओं और स्थानीय समस्याओं की समीक्षा की। पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और एक-एक कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मामलों का समाधान तत्काल किया जा सकता है, उन्हें बिना अनावश्यक देरी के पूरा किया जाए।…
21 अगस्त 2026: FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम को दूसरे चरण के अपने पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन नीदरलैंड्स के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। एम्सटेलवीन के वैगेनर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड्स ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और दोनों हाफ में एक-एक गोल कर मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के साथ नीदरलैंड्स ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, भारत के खाते में एक अंक है, जो पहले चरण में चीन के खिलाफ खेले गए ड्रॉ से मिला था। शुरुआती मिनटों…
रांची: झारखंड में छात्रों के पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर सियासत गरमा गई है। JSSC-JPSC रिफॉर्म मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि रांची, गिरिडीह और हजारीबाग समेत कई जगहों पर पुतला दहन के लिए जुटे छात्रों के साथ JMM कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। बाबूलाल मरांडी ने इन घटनाओं को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी…
रांची, 21 अगस्त 2026। हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (HEC), रांची के पुनरुद्धार को लेकर गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को केंद्रीय संसदीय उप-समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड में हुई इस बैठक में HEC की वर्तमान स्थिति और उसके पुनरुद्धार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कंपनी को दोबारा मजबूत स्थिति में लाने और आगे की कार्ययोजना को लेकर विचार-विमर्श हुआ। यह मुलाकात HEC के पुनरुद्धार के लिए गठित छह सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई।…
वाराणसी के रोहनिया इलाके में 22 वर्षीय एमएससी छात्रा श्रेया उर्फ मोनू की हत्या का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। छात्रा 18 अगस्त से लापता थी और 20 अगस्त को उसका शव एक किराये के कमरे के बाथरूम से बरामद किया गया। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। परिजनों ने छात्रा के दूर के रिश्तेदार विवेक चौबे पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि आरोपी की नजर श्रेया के नाम आने वाली करीब 7 बीघा जमीन पर थी और वह…
