Author: Sanjana Kumari

गुमला: जिले के भरनो थाना क्षेत्र में बालू लदे तीन हाइवा जब्त किए जाने के बाद रविवार देर शाम खान विभाग और वाहन संचालकों के बीच विवाद हो गया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कई हाइवा संचालक भरनो थाना पहुंच गए और जब्ती का विरोध करते हुए हंगामा किया। इस दौरान खान निरीक्षक और वाहन संचालकों के बीच तीखी बहस भी हुई। जानकारी के अनुसार, खान निरीक्षक अरविंद के नेतृत्व में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। अभियान के दौरान बालू लदे तीन हाइवा को पकड़ा गया और उन्हें भरनो थाना पुलिस के हवाले कर दिया…

Read More

रांची: JPSC समेत राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन को अब विधायक जयराम महतो का भी समर्थन मिल गया है। छात्र नेता देवेंद्र महतो ने पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्यव्यापी पदयात्रा की घोषणा की थी। अब विधायक जयराम महतो भी इस पदयात्रा से जुड़कर आंदोलन को आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं। 24 अगस्त से नेमरा से शुरू होने वाली छात्र जागरण पदयात्रा के जरिए छात्रों और युवाओं को एकजुट करने का दावा किया जा रहा है। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो रहा…

Read More

टंडवा: चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। उड़सू गांव स्थित सुशी इंफ्रा कंपनी के कार्यालय को निशाना बनाकर बाइक सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने करीब आठ राउंड हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चार अपराधी दोपहर करीब 2:25 बजे कार्यालय के पास पहुंचे। इसके बाद अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी टंडवा की ओर फरार हो गए। बताया…

Read More

रांची: चंपारण सत्याग्रह के प्रणेता, स्वतंत्रता सेनानी और किसान चेतना के अग्रदूत पंडित राजकुमार शुक्ल की 151वीं जयंती के अवसर पर रांची प्रेस क्लब में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हिंदी साहित्य भारती, झारखंड और पंडित राजकुमार शुक्ल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। समारोह में वक्ताओं ने पंडित राजकुमार शुक्ल के योगदान को याद करते हुए केंद्र सरकार से उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही और किसान हितों के लिए उनके संघर्ष को हमेशा याद किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के…

Read More

रांची: झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की ओर से रांची में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान आयोग और सकल जैन समाज के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक में जैन समुदाय से जुड़े धार्मिक, शैक्षणिक और सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जैन समाज की ओर से सम्मेद शिखरजी यानी पारसनाथ की पवित्रता बनाए रखने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। समाज ने तीर्थस्थल क्षेत्र में मांस और मदिरा के सेवन पर रोक सुनिश्चित करने की मांग आयोग के सामने रखी। आयोग की ओर से इस मामले में आवश्यक पहल और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया गया।…

Read More

रांची: रांची सदर अस्पताल में आज JAPCON हेमेटोपैथोलॉजी CME कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हेमेटोपैथोलॉजी के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रक्त संबंधी बीमारियों की आधुनिक जांच और उपचार से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हेमेटोपैथोलॉजी के क्षेत्र में हो रही नई प्रगति, आधुनिक जांच तकनीकों और उपचार की नई पद्धतियों की जानकारी साझा की। CME के दौरान विशेष रूप से ब्लड कैंसर और अन्य रक्त संबंधी बीमारियों की पहचान एवं उपचार को लेकर चर्चा हुई। विशेषज्ञों…

Read More

देवघर: सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर देवघर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेला क्षेत्र से लेकर मंदिर परिसर तक व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। तीन अतिरिक्त IPS अधिकारी संभालेंगे सुरक्षा की कमान श्रावणी मेले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय की ओर से देवघर में तीन अतिरिक्त IPS अधिकारियों की तैनाती की गई है। ये अधिकारी मेला…

Read More

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। 24 अगस्त, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में उस जनहित याचिका पर सुनवाई होगी, जिसमें पूरे मामले की स्वतंत्र और समयबद्ध CBI जांच कराने की मांग की गई है। यह याचिका सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन ने अधिवक्ता सत्यम सिंह राजपूत के माध्यम से दाखिल की है। याचिका में राज्य CID की ओर से की जा रही जांच को CBI को सौंपने की मांग की गई है, ताकि जांच निष्पक्ष तरीके से हो सके। मामला 19 अप्रैल 2026 को आयोजित…

Read More

रांची: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सरकारी राशन का लाभ लेने वाले अपात्र लोगों पर अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। सरकार की ओर से राशन कार्डधारकों की पात्रता की जांच की जा रही है, ताकि योजना का लाभ केवल जरूरतमंद लोगों तक ही पहुंच सके। जानकारी के मुताबिक, राज्य में करीब 6.30 लाख पंजीकृत कार्डधारकों की जांच के लक्ष्य के मुकाबले अब तक लगभग 26 प्रतिशत प्रगति हुई है। जांच के दौरान करीब 1.63 लाख ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जो नियमों के अनुसार सरकारी राशन के पात्र नहीं पाए गए हैं। विभाग की…

Read More

रांची: राजधानी रांची में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर अनुचित तरीके से व्यवहार और छेड़छाड़ का गंभीर आरोप सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित बच्ची का परिवार पुलिस के पास पहुंचा है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार, बच्ची एक दुकान पर सामान खरीदने गई थी। घर लौटने के बाद उसने परिजनों को बताया कि दुकान पर उसके साथ गलत तरीके से व्यवहार किया गया और उसे अनुचित तरीके से छुआ गया। परिजनों का कहना है कि बच्ची ने जो बातें बताईं, उनका एक वीडियो भी उनके पास…

Read More