रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची और लखनऊ में छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 16/2026 में मिले साक्ष्यों के आधार पर की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में उमाकांत उरांव, रोशन केरकेट्टा, मनोज कुमार, रामवीर सिंह और धीरज कुमार शामिल हैं। CID के अनुसार, सभी आरोपी 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा में धोखाधड़ी एवं अनुचित साधनों के इस्तेमाल कर अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने के मामले में संलिप्त पाए गए हैं। इनमें रामवीर सिंह परीक्षा संचालन से जुड़ी कंपनी TDPL में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है।
छापेमारी के दौरान मामले से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं। CID ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और जांच में सामने आने वाले नए साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Breaking
- हीनू में खुले स्थान पर सजेगा सनातन संघ का भव्य दुर्गा पूजा पंडाल
- झारखंड में बड़े अस्पताल और बड़ी योजनाएं, फिर 25 बच्चों को इलाज के लिए कोच्चि भेजने की नौबत क्यों?
- प्रकृति और परंपरा के रंग में रंगा झारखंड, करम पर्व पर मांदर की थाप और लोकगीतों में डूबे लोग
- JHARKHAND DIGITAL EXCLUSIVE: जमुई कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव से पुलिस की मुठभेड़; पैर में लगी गोली
- iPhone 18 Pro Max के 1TB वैरिएंट का स्टोरेज बना सिरदर्द, टेस्ट ने खोली कंपनी की पोल
- पकरी बरवाडीह माइंस में वाहन की चपेट में आए सुपरवाइजर, हजारीबाग ले जाने के दौरान मौत
- खुद को पुलिसकर्मी बताकर पार्क में नाबालिग के साथ गैंगरेप, 1 हिरासत में अन्य 3 फरार
- तेज रफ्तार पिकअप ने मजदूर को कुचला, इलाज के दौरान मौत; मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
- 80 लाख से बदलेगी जिला परिषद के निरीक्षण भवन की तस्वीर, आयोजनों के लिए लोगों को मिलेगा नया विकल्प
- HEC प्रबंधन के पदाधिकारी डकार जा रहे आम लोगों का पानी !
- गिरिडीह में JSSC-CGL विवाद पर गरजे बाबूलाल, बोले- CBI जांच से ही सच आएगा सामने
Tuesday, September 22
