Monday, September 21

तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रहे संगठनात्मक विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दोनों गुटों के लिए नए नाम और चुनाव चिह्न तय कर दिए हैं। आयोग के अंतरिम फैसले के तहत ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम दिया गया है और उसके लिए ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। वहीं ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘लिफाफा’ चुनाव चिह्न दिया गया है।

क्या है मामला ?

दरअसल, तृणमूल कांग्रेस के भीतर पार्टी के संगठन और आधिकारिक पहचान को लेकर दो गुटों के बीच विवाद चल रहा है। इसी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने 17 सितंबर को ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और पार्टी के पारंपरिक ‘फूल और घास’ वाले चुनाव चिह्न को अंतरिम तौर पर फ्रीज कर दिया था। आयोग ने कहा था कि अंतिम निर्णय होने तक कोई भी गुट पुराने नाम और चिह्न का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।

आयोग ने दोनों गुटों से नए नाम और चुनाव चिह्न के विकल्प मांगे थे। इसके बाद ममता और ऋतब्रत गुट ने अपने-अपने विकल्प आयोग को सौंपे। अब आयोग ने दोनों के लिए अस्थायी नाम और चिह्न तय कर दिए हैं।यह व्यवस्था आगामी उपचुनावों को ध्यान में रखते हुए की गई है। पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर समेत उपचुनाव होने हैं। आयोग का यह फैसला अंतरिम है और पार्टी के मूल नाम तथा पारंपरिक चुनाव चिह्न पर अंतिम फैसला बाद की प्रक्रिया में किया जाएगा। इस फैसले के बाद आगामी उपचुनावों में दोनों गुट अलग-अलग नाम और चुनाव चिह्न के साथ मैदान में उतरेंगे।

इसे भी पढ़े – बच्चों का Passport बनवाने से पहले जान लें नया नियम

Share.
Next Story
बोकारो के CCL में CBI की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगेहाथ गिरफ्तार
Exit mobile version