Tuesday, September 22

रांची। झारखंड की बेटियों ने एक बार फिर तीरंदाजी में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का गौरव बढ़ाया है। रांची स्थित टूरियन वर्ल्ड स्कूल में 27 से 30 जुलाई 2026 तक आयोजित CBSE East Zone Archery Championship 2026 में राज्य की दो महिला तीरंदाजों ने पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया।

गुमला की प्रतिभाशाली तीरंदाज श्रेया उरांव ने 40 मीटर दूरी स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत (सिल्वर) पदक अपने नाम किया। वहीं अनुष्का तिवारी ने इसी स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक हासिल किया।

इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच श्रेया उरांव और अनुष्का तिवारी ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए पदक जीतकर झारखंड का मान बढ़ाया।

दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने खुशी जताई है। उनकी सफलता को झारखंड के उभरते तीरंदाजों के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

झारखंड में तीरंदाजी की समृद्ध परंपरा रही है और राज्य के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। श्रेया उरांव और अनुष्का तिवारी की यह उपलब्धि इसी परंपरा को आगे बढ़ाने वाली एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

झारखंड डिजिटल की ओर से दोनों खिलाड़ियों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। 

Share.

SURBHI SHIPRA is a news editor, content writer , and graphic designer with experience in digital journalism and online media . she specializes in editing news ,articles, content writing, fact-checking , and creating engaging digital content . Along with editorial work, She designs eye-catching graphic and YouTube thumbnails . She is committed to delivering accurate, informative , and reader- focused content with creativity and professionalism. currently working as a journalist at Jharkhand Digital

Next Story
6 अगस्त से विधानसभासत्र.. JPSC परीक्षा बनेगा बड़ा मुद्दा.. भारी पड़ेगी सरकार या विपक्ष का साथ देंगे GEN Z?
Exit mobile version