Tuesday, September 22

महंगा फोन खरीदते वक्त हर यूजर की एक ही सोच होती है कि पैसा जितना ज्यादा लगा है, परफॉर्मेंस भी उतनी ही दमदार मिलेगी। लेकिन ऐप्पल के सबसे प्रीमियम और सबसे महंगे iPhone 18 Pro Max वैरिएंट में ऐसा कुछ नहीं है। इस मॉडल को लेकर अब एक चौंकाने वाली रिपोर्ट आई है, जिसने कंपनी की पोल खोल दी है। बताते है की रिपोर्ट में क्या आया है। एक लैब टेस्ट में खुलासा हुआ है कि करीब ढाई लाख रुपये वाला 1TB मॉडल, स्टोरेज स्पीड के मामले में अपने ही सस्ते वैरिएंट से पिछड़ गया है। इसका कारण क्या है आपको बताते है विस्तार से ….

QLC बना वजह

दरअसल HOMOLAB नाम की लैब ने जब डिवाइस का बारीकी से परीक्षण किया, तो पता चला कि ऐप्पल ने 1TB मॉडल में QLC टाइप की स्टोरेज चिप इस्तेमाल की है, जो तुलनात्मक रूप से किफायती और धीमी मानी जाती है। इसके उलट 256GB और 512GB वैरिएंट में तेज रफ्तार वाली TLC स्टोरेज दी गई है। यही फर्क आगे परफॉर्मेंस में साफ झलकता है।

शुरुआत तेज, फिर स्पीड धड़ाम

टेस्ट के मुताबिक 1TB मॉडल में डेटा ट्रांसफर की स्पीड शुरुआत में 3,000 MB/s से ऊपर दिखी, लेकिन कुछ ही देर में यह गिरकर करीब 79 MB/s पर आ टिकी। यानी जो 1GB फाइल शुरुआत में पल भर में ट्रांसफर हो जाती, वही बाद में करीब 12 सेकंड लेने लगी। हैरानी की बात यह रही कि जब स्टोरेज 60 प्रतिशत से ज्यादा भर गया, तो स्पीड और गिरकर सिर्फ 1.1 MB/s तक पहुंच गई यानी एक 1GB फाइल भेजने में करीब 15 मिनट का वक्त लग सकता है, जो किसी पुराने SD कार्ड से भी कम रफ्तार है।

किन यूजर्स पर पड़ेगा असर

सामान्य कॉलिंग, चैटिंग या सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग करने वालों को इस गिरावट का शायद अंदाजा भी न लगे। लेकिन जो लोग 4K या ProRes वीडियो शूट करते हैं, बड़ी फाइलें ट्रांसफर करते हैं या फोन को बार-बार रिस्टोर करते हैं, उन्हें यह सुस्ती साफ महसूस होगी। इंस्टाग्राम रील्स और शॉर्ट्स के दौर में आईफोन कई क्रिएटर्स का मुख्य शूटिंग-एडिटिंग डिवाइस भी है, इसलिए यह कमी उनके लिए मायने रखती है।

गौर करने वाली बात यह भी है कि 512GB वैरिएंट में स्पीड 1TB मॉडल के मुकाबले करीब 38 प्रतिशत तेज पाई गई, जिससे साफ है कि इस बार बड़ा स्टोरेज हमेशा बेहतर परफॉर्मेंस की गारंटी नहीं है।

इसे भी पढ़े: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में विद्या बालन की एंट्री, टीजर में दिखा रहस्यमय ‘कांथा’ का अंदाज

Share.
Next Story
पकरी बरवाडीह माइंस में वाहन की चपेट में आए सुपरवाइजर, हजारीबाग ले जाने के दौरान मौत
Exit mobile version