जमुई: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी दौरान मुख्य आरोपी नंदन यादव के साथ पुलिस की मुठभेड़ होने की सूचना सामने आई है। रिपोर्टों के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान नंदन यादव के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए ले जाया गया।
वहीं, मामले में फरार बताए जा रहे एक अन्य आरोपी हरेराम यादव के पैर में चोट लगने और पैर टूटने की भी सूचना सामने आई है। पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाए जाने की जानकारी सामने आई है।
जमुई में 19 सितंबर को दो नाबालिग छात्र-छात्राओं के साथ बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में पहले ही तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और जांच के लिए SIT का गठन भी किया गया है।
आगे के अपडेट के लिए झारखण्ड डिजिटल के साथ बने रहे…
