रांची: शोतोकान कराटे-डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में थड़पखना स्थित यूनियन क्लब लाइब्रेरी के कराटे सेंटर में बेल्ट ग्रेडेशन परीक्षा में सफल कराटेकारों के बीच प्रमाण-पत्र वितरित किये गये. प्रमाण-पत्रों का वितरण फेडरेशन के मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं मुख्य टेक्निकल डायरेक्टर हंसी मानस सिन्हा ने किया.
इससे पूर्व उन्होंने कराटेकारों को आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) और बेसिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया. साथ ही कराटे में अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक दक्षता के महत्व की जानकारी दी. मौके पर कराटे कोच सेंसाई नंद किशोर महतो, सेंपाई राहुल कुमार एवं मांसी वर्मा उपस्थित थे.


