मगध-अम्रपाली कोयला क्षेत्र में CISF की तैनाती के बाद पुलिस के साथ पहला बड़ा संयुक्त अभियान, अवैध कोयला कारोबारियों में मचा हड़कंप
लातेहार: जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ CISF और झारखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। खुफिया सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में लगभग 40 मीट्रिक टन अवैध कोयला लदा एक संदिग्ध ट्रक जब्त किया गया। इस मामले में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, संयुक्त अभियान का नेतृत्व CISF की ओर से उप कमांडेंट के.के. वानखेम ने किया। वहीं, झारखंड पुलिस की टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक अनुभव सिन्हा ने किया। अभियान के दौरान बालूमाथ थाना क्षेत्र में स्थित एक पुराने पेट्रोल पंप के समीप ट्रक संख्या JH 19E 0664 संदिग्ध अवस्था में लावारिस पाया गया। जांच के दौरान ट्रक में कोयला लदा मिला। इसके बाद वाहन को आगे की जांच और सत्यापन के लिए पुलिस पिकेट लाया गया। संबंधित व्यक्तियों से कोयले के स्वामित्व और परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद जिला खनन पदाधिकारी (DMO) से मामले का सत्यापन कराया गया। जांच में पुष्टि हुई कि ट्रक में करीब 40 मीट्रिक टन कोयला अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
CISF की तैनाती के बाद अभियान जारी
गौरतलब है कि मगध एवं आम्रपाली कोयला क्षेत्रों में CISF की तैनाती के करीब दो महीने बाद बालूमाथ थाना पुलिस के साथ यह पहला संयुक्त अभियान माना जा रहा है। इस कार्रवाई को CISF और झारखंड पुलिस के बीच बेहतर तालमेल, आपसी सहयोग और मजबूत समन्वय के रूप में देखा जा रहा है। मगध एवं आम्रपाली कोयला क्षेत्रों में CISF की तैनाती का मुख्य उद्देश्य कोयला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और सरकार की ‘Zero Coal Leakage Policy’ (शून्य कोयला रिसाव नीति) को प्रभावी ढंग से लागू करने में सहयोग देना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्थानीय पुलिस, जिला प्रशासन, खनन विभाग और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय, खुफिया सूचनाओं का आदान-प्रदान तथा संयुक्त अभियान को प्राथमिकता दी जा रही है।
Breaking
- बर्ड फ्लू से मुर्गियों को बचाएगा देसी टीका: सिर्फ ₹1-2 प्रति डोज, जानिए क्या चिकन-अंडा खाना सुरक्षित है
- स्मार्टफोन खरीदना है तो जल्दी करें? साल के आखिर तक 30% से ज्यादा महंगे हो सकते हैं प्रीमियम फोन
- झरिया में मतदाता सूची की पड़ताल में मिली बड़ी गड़बड़ी, दस्तावेजधारी भी वोटर लिस्ट से बाहर
- चतरा के हूरनाली जंगल में बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत
- बालूमाथ में CISF और झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 मीट्रिक टन अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त
- 18 लाख रुपये के विवाद में हुई थी मिथिलेश की हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार
- चीनी हुई कड़वी: एक साल में 30% महंगी, रसोई का बजट बिगड़ा तो सेहत सुधारने का मौका
- देवघर: जमीन विवाद में घायल शंभू यादव की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
- JHARKHAND DIGITAL EXCLUSIVE: ‘रोडीज सीजन 21’ में रांची की बेटी जयश्री गोस्वामी का जलवा, 32 हजार रोडियम्स की बिडिंग के साथ नेहा धूपिया की टीम में बनाई जगह
- रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: दो पूर्व अवर निबंधकों की जमानत पर सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी
- 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल पर सख्त सरकार, चाबी लेकर जाने वाले चालकों पर होगी प्राथमिकी
Friday, November 20


