Thursday, November 19

रांची: सिमडेगा के कांग्रेस विधायक पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी पर आरोप लगने मात्र से उसकी गलती या दोष तय नहीं हो जाता। कौन सही है और कौन दोषी, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार किसी भी तरह की गलती बर्दाश्त नहीं करेगी। कानून सबके लिए बराबर है, चाहे व्यक्ति सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह अपनी गंदी सोच और षड्यंत्र के तहत इस तरह के मुद्दों को उठा रहा है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप होते रहते हैं और आगे भी इस तरह के षड्यंत्र रचे जा सकते हैं। हालांकि, सरकार ऐसे सभी षड्यंत्रों का करारा जवाब देगी।

Share.
Next Story
2 दिसंबर को बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते
Exit mobile version