Thursday, November 19

रांची: गोपाष्टमी महोत्सव के अवसर पर हरमू रोड स्थित रांची गौशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रांची गौशाला न्यास की ओर से आयोजित महोत्सव में मारवाड़ी युवा मंच की रांची समर्पण शाखा ने बच्चों के लिए चित्रकला और नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का आयोजन शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान समर्पण शाखा की सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कला और नृत्य के माध्यम से प्रतिभा दिखाई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। इसके साथ ही भारतीय संस्कृति, परंपराओं और गौ माता के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।

शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल सहित समर्पण शाखा की सभी सदस्यों के सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।

Share.
Next Story
महिलौंग में धूमधाम से हुई मां जगद्धात्री की पूजा, सुख-समृद्धि की कामना को उमड़े श्रद्धालु
Exit mobile version