Thursday, November 19

कुटियातू चौक के पास पुलिस ने की कार्रवाई, डोरंडा की कुसई कॉलोनी ले जाये जा रहे थे मवेशी

रांची। नामकुम थाना क्षेत्र के राजाउलातू से तीन मवेशियों को कथित तौर पर चोरी कर वध के लिए डोरंडा ले जा रहे मैजिक वाहन को पुलिस ने पकड़ लिया. 18 नवंबर की शाम करीब छह बजे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कुटियातू चौक स्थित 89 ग्राउंड के पास कार्रवाई की. मौके से वाहन चालक अमित कुमार सिंह (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मैजिक वाहन (JH01EN 0520), तीन मवेशियों और एक रेडमी 5जी मोबाइल को जब्त किया है.

वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि राजाउलातू से कुटियातू चौक होते हुए एक मैजिक वाहन में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक बांधकर वध के लिए कुसई कॉलोनी, डोरंडा ले जाया जा रहा है. इसके बाद ग्रामीण एसपी के नियंत्रण और डीएसपी मुख्यालय-1 के मार्गदर्शन में टीम गठित की गयी. पुलिस टीम ने कुटियातू चौक के पास वाहन को रोकने का इशारा किया. इस दौरान चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने उसे पकड़ लिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कुमार सिंह, पिता जितेंद्र सिंह, निवासी अमेठिया नगर, नामकुम के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने मवेशियों को चोरी कर वध के लिए ले जाने की बात बतायी. इस मामले में नामकुम थाना कांड संख्या 329/26 दर्ज किया गया है. आरोपी पर बीएनएस की धारा 303(2), पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और झारखंड गोवंशीय पशु वध निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है.

Share.
Next Story
पलामू की गुप्त सूचना पर पड़वा थाना क्षेत्र में अवैध विदेशी शराब के परिवहन का भंडाफोड़, 144 लीटर बीयर जब्त, बस चालक, कंडक्टर एवं खलासी गिरफ्तार
Exit mobile version