रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के Hill View Hospital में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से अपनी मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
सांस लेने में परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को रूपी सोरेन को अचानक सांस लेने में परेशानी हुई। इसके बाद उन्हें तत्काल रांची के Hill View Hospital ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया गया।
अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल रूपी सोरेन की स्थिति स्थिर और सामान्य बनी हुई है।
डॉक्टरों से इलाज और स्वास्थ्य की जानकारी ली
शनिवार को अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्पताल प्रबंधन और इलाज कर रहे विशेषज्ञ डॉक्टरों से मुलाकात की। उन्होंने अपनी मां की तबीयत, चल रहे इलाज और रिकवरी को लेकर डॉक्टरों से विस्तार से जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से इलाज की स्थिति समझी और जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
अस्पताल के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई
मुख्यमंत्री के अस्पताल पहुंचने और रूपी सोरेन के भर्ती होने को देखते हुए अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
सुरक्षा व्यवस्था के दौरान इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानी न हो।
इसे भी पढ़े – थैलेसीमिया और सिकल सेल मरीजों के लिए राहत, अब निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून
