Tuesday, September 22

​पदमश्री दिशोम गुरु शिबू सोरन जी की स्मृति में उनकी पहली पुण्यतिथि पर झारखंड सरकार की तरफ से आगामी 4 अगस्त को रामगढ़ जिले के नेमरा में एक भव्य ‘विकास मेला सह पारितोषिक वितरण कार्यक्रम’ का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का नेतृत्व राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. जानकारियों के अनुसार इस समारोह में गुरुजी के परिवार के सभी सदस्य शामिल होंगे जिनमें कल्पना सोरेन, बसंत सोरेन, सीता सोरेन समेत सभी अन्य लोग मौजूद रहेंगे.

​कार्यक्रम की प्रमुख बातें:

​आयोजन की तिथि: 04 अगस्त 2026

​आयोजन स्थल: नेमरा, रामगढ़ (झारखंड)

​मुख्य अतिथि/उपस्थिति: हेमंत सोरेन (मुख्यमंत्री, झारखंड)

​आयोजक: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड सरकार

​उद्देश्य व महत्व:

​’विकास मेला सह पारितोषिक वितरण कार्यक्रम’ के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी. इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों और योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लाभुकों व प्रतिभागियों को पारितोषिक (पुरस्कार) देकर सम्मानित किया जाएगा. यह आयोजन ‘झारखंड 25 – सतत विकास की ओर’ के विजन के तहत राज्य के ग्रामीण और स्थानीय क्षेत्रों में विकास की गति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

Share.
Next Story
JPSC परीक्षा में पारदर्शिता और युवाओं से संवाद की पहल की मांग, कांग्रेस महासचिव ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र
Exit mobile version