Sunday, September 13

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से शाखा अध्यक्ष श्रीमती शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में हरमू रोड स्थित किशोरगंज नंबर-7 के वार्ड पार्षद कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन डॉ. जीवक-ए मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से किया गया।

स्वास्थ्य और आंखों की हुई जांच

शिविर के दौरान लोगों की स्वास्थ्य एवं नेत्र संबंधी जांच की गई। इसके अलावा रक्तचाप और मधुमेह की भी जांच की गई। जांच के बाद जरूरत के अनुसार चिकित्सकों ने लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।

आयोजकों के अनुसार, इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का कुल 50 लोगों ने लाभ उठाया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को आसानी से और बिना किसी शुल्क के पहुंचाना रहा।

वार्ड पार्षद को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद श्रीमती बबली सोनी को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाखा की ओर से सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने पर जोर दिया गया।

शाखा की सदस्य रहीं मौजूद

शिविर में मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की अध्यक्ष शुभा अग्रवाल, सचिव रेखा राईका, कोषाध्यक्ष स्मिता अग्रवाल, वेदिका सिंघानिया, पूजा लाडिया, आशा संथालिया समेत शाखा की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

Share.
Next Story
भक्ति और आध्यात्मिकता से गूंजा महाराजा अग्रसेन भवन, श्रीमद्भागवत कथा अमृत महोत्सव शुरू
Exit mobile version