Friday, October 2

लातेहार जिले में नाबालिग लड़के के अपहरण और हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में वारदात की वजह प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मुख्य आरोपित अरबाज आलम का मृतक की बहन के साथ प्रेम संबंध था। मृतक कथित तौर पर इस रिश्ते का विरोध करता था। इसी बात को लेकर अरबाज आलम के मन में नाबालिग के प्रति रंजिश पैदा हो गई थी।

अपहरण के बाद मारपीट, फिर हाईवा के नीचे धकेलने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश में आरोपितों ने नाबालिग का कथित तौर पर अपहरण किया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि हत्या की नियत से उसे मुख्य सड़क से गुजर रहे एक ट्रक के नीचे धकेल दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

तीन आरोपित गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस टीम आरोपितों तक पहुंची और कार्रवाई करते हुए अरबाज आलम, समीर अंसारी और कमलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में उनकी संलिप्तता सामने आई है।

लातेहार पुलिस ने दावा किया कि टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते घटना के महज 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया गया।

इसे भी पढ़े : साइबर ठगी के 53 मामलों का आरोपी और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Share.
Next Story
रांची के दो अस्पतालों में मरीज की मौत पर हंगामा..पुलिस की जगह आईकेडीएस अस्पताल ने बुलाए निजी सुरक्षा एजेंसी के बाउंसर
Exit mobile version