Monday, September 21

गुरुग्राम के बाद अब ग्रेटर नोएडा में भी हिट एंड रन का मामला सामने आया है। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जा रहे पांच छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।

कैसे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि छात्र सड़क से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनकी ओर आ गई। कार ने एक के बाद एक कई लोगों को टक्कर मारी। हादसे में करीब चार से पांच लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। चालक ने कार नहीं रोकी और भाग निकला।

आसपास के लोगों ने की मदद

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इसी वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है।

आरोपी की तलाश में दबिश

पुलिस कार का नंबर और चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में शामिल वाहन को भी बरामद किया जाएगा।

इसे भी पढ़े – बंगाल: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी टीएमसी को झटका, उम्मीदवार ने नाम लिया वापस

Share.
Next Story
गैस बिल के बहाने भेजते थे APK फाइल, जानिए जामताड़ा पुलिस ने कैसे पकड़ा चार साइबर ठगों को
Exit mobile version