हजारीबाग। ईचाक थाना क्षेत्र के बोंगा गांव में प्रेम प्रसंग में पति की हत्या का सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी संजू देवी और उसके प्रेमी रंजन कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त काले रंग का गमछा, तकिया और एक पारदर्शी पॉलीथिन बरामद की है। दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
15 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बोंगा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार की हत्या उसकी पत्नी संजू देवी ने कर दी है। सूचना मिलते ही ईचाक थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच और शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा दिया। पूछताछ में संजू देवी ने बताया कि गांव का ही रंजन कुमार महतो, करीब दो वर्षों से उसके संपर्क में था। दोनों के बीच प्रेम संबंध था।
पुलिस के मुताबिक, पति वीरेंद्र कुमार उनके प्रेम संबंध में बाधा बन रहा था। इसी कारण संजू देवी ने 14 अगस्त की रात रंजन कुमार को घर बुलाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर वीरेंद्र कुमार का गला दबाकर हत्या कर दी।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रंजन कुमार को ग्राम करियातपुर से गिरफ्तार किया। थाने में पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने अपना अपराध स्वीकार किया। उनकी स्वीकारोक्ति के आधार पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद किया।
दो मोबाइल भी बरामद
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मामले में गिरफ्तार रंजन कुमार महतो (करीब 24 वर्ष), पिता अशोक महतो, बोंगा गांव का निवासी है। वहीं संजू देवी (करीब 29 वर्ष), मृतक वीरेंद्र कुमार की पत्नी है।
Breaking
- JHARKHAND DIGITAL EXCLUSIVE: स्वास्थ्य मंत्री जी, अब तो आंखें खोल लीजिए! स्वस्थ्य व्यवस्था पटरी से लुढ़क चुकी है और अब तो पूरा चिकित्सा विभाग ही आंदोलन की राह पर उतर खड़ा हुआ है
- हाथ बांधे, मुंह पर कालिख… SIR के खिलाफ रांची में RJD का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
- BJP की बैठक में बाबूलाल का बड़ा हमला, बोले- योजनाएं देने को तैयार केंद्र, लेने को तैयार नहीं झारखंड सरकार
- स्टंट के दौरान बाल- बाल बची इमरान हाशमी की जान, चेहरे से कुछ इंच दूर गिरी SUV
- बोकारो के महुआर एस पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन मशीन के साथ तोड़फोड़…वही चालकों की झोपड़ी भी उखाड़ फेंकी
- बूढ़ा पहाड़ की तलहटी में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन, जंगल से मिले दो गैस सिलेंडर
- JHARKHAND DIGITAL EXCLUSIVE: कांके रिंग रोड डकैती कांड में बड़ा अपडेट, 7 लोग हिरासत में… नागेंद्र सिंह चौहान, मोनू सिंह और कुंदन कुमार मुख्य अभियुक्त!
- डीएवी हेहल में विद्यार्थी परिषद का गठन, दिव्यम प्रवीण बने डिप्टी हेड बॉय और सिमरन डिप्टी हेड गर्ल
- JHARKHAND DIGITAL BREAKING: घाघरा में युवक की मौत के बाद फूटा गुस्सा, बॉक्साइट ट्रकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नेतरहाट-रांची मुख्य पथ जाम
- चिरंजीवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में धूमधाम से मना नवरात्रि उत्सव
- चतरा में वैध-अवैध कोयला और फ्लाई ऐश से आम जनता हलकान, कंपनी की मनमर्जी और ट्रांसपोर्टरों के काले खेल के आगे नतमस्तक प्रशासन!
Wednesday, October 14
