Tuesday, September 22

मैं हूं भीष्म पितामह…JLKM नेता देवेन्द्र नाथ महतो के इस बयान ने एक बार फिर रांची के जयपाल सिंह में चल रहे शांतिपूर्ण  आंदोलन को पूरी तरह गरमा दिया है. देवेन्द्र ने मीडिया से बात करते हुए दावा कर दिया कि वह इस युग के भीष्म पितामह हैं और युग को बचा कर रहेंगे. लेकिन उनके इस बयान के साथ ही आंदोलनस्थल पर मौजूद स्टूडेंट्स आक्रोशित हो गए. उनका सवाल था कि देवेन्द्र महतो खुद को भीष्म पितामह की उपाधी दे रहे हैं और शांतिपूर्ण आंदोलन में लगे स्टूडेंट्स को कौरव पक्ष बताना चाह रहे हैं. इससे पूर्व भी देवेन्द्र महतो की उपिस्थिति को लेकर आंदोलन स्थल पर कई विवाद गरमा रहे थे. छात्र छात्राओं का कहना है कि आंदोलन में राजनीति नहीं चलने देंगे.

JLKM नेता आयशा सिंह का रुपया बांटते वीडयो वायरल

इधर, जयपाल सिंह स्टेडियम में ही अचानक JLKM नेता आयशा सिंह मंच पर चढ़ गयीं और हाथों में करीब 50 हजार रुपयों से ज्यादा की गड्डी लहराने लगीं. झारखंड डिजीटल की टीम के द्वारा लिया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. छात्र छात्राओं का आरोप है कि आखिरकार आंदोलन को धीमा करने और लोगों की छवि खराब करने के लिए रुपयों का प्रलोभन दिया जा रहा है लेकिन किसी भी सूरत में इस बार आंदोलन को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा.

JLKM नेताओं को मंच से खदेड़ा

JPSC परीक्षा में धांधली के विरोध में जारी छात्रों के आंदोलन में JLKM  के द्वारा लगातार राजनीति की जा रही है. इस आरोप के साथ JLKM नेता देवेन्द्र नाथ महतो गुट के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जयपाल सिंह स्टेडियम में लगे मंच से नीचे उतार दिया गया. छात्र छात्राओं ने स्पष्ट संदेश दे दिया कि यह मंच राजनीति करने के लिए नहीं है. आपको बता दें कि पिछले सप्ताह से ही कई छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं इस बीच शुक्रवार को प्रदर्शन स्थल पर JLKM नेता और कार्यकर्ता की मौजूदगी से नाराज छात्रों ने JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो गुट के नेता और उनके समर्थकों को मंच से धक्का देकर नीचे उतार दिया.

आंदोलन के पीछे नहीं है कोई राजनीतिक कारण 

छात्रो का कहना है कि वे JPSC की परीक्षा में धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं इस आंदोलन के पीछे उनका कोई राजनीतिक कारण नहीं है और न ही वह छात्रों के इस आंदोलन को राजनीतिक रूप देना चाहते हैं. शुक्रवार को जैसे ही JLKM नेता देवेन्द्र नाथ महतो के समर्थक और नेता छात्रों के मंच पर पहुंचे गुस्साए छात्रों ने उन्हें मंच से उतार दिया इस दौरान छात्रों और देवेन्द्र नाथ के समर्थकों के बीच धक्का मुक्की भी हुई.

 

 

Share.
Next Story
डकार लिया एक करोड़, अब अदालत ने ठोंका 12 लाख का जुर्माना
Exit mobile version