Tuesday, September 22

 

लातेहार में किसानों से करेंगे संवाद, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ होगी बैठक

रांची/लातेहार, 20 जुलाई 2026, भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के साईं रेड्डी कल एकदिवसीय प्रवास पर झारखंड आ रहे हैं। इस दौरान वे लातेहार जिले में किसानों से सीधे संवाद करेंगे और राज्य के किसानों की समस्याओं को सुनेंगे।

प्रवास के दौरान श्री रेड्डी लातेहार में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में किसान भाग लेंगे। इस मंच से वे केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देंगे और खेती, प्राकृतिक खेती, बीज, खाद, MSP एवं फसल बीमा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

इसके पश्चात श्री साईं रेड्डी झारखंड प्रदेश के सभी पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी करेंगे। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी आंदोलनों की रूपरेखा, सदस्यता अभियान और किसान हित के लंबित मुद्दों पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

भारतीय किसान संघ के प्रदेश प्रचार प्रमुख प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस प्रवास से झारखंड के किसानों में नई ऊर्जा का संचार होगा। संघ गांव-गांव जाकर किसानों को संगठित करने और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।

कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री, प्रखंड प्रमुख एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहेंगे।

 

Share.

SURBHI SHIPRA is a news editor, content writer , and graphic designer with experience in digital journalism and online media . she specializes in editing news ,articles, content writing, fact-checking , and creating engaging digital content . Along with editorial work, She designs eye-catching graphic and YouTube thumbnails . She is committed to delivering accurate, informative , and reader- focused content with creativity and professionalism. currently working as a journalist at Jharkhand Digital

Next Story
हॉकी झारखंड चुनाव 2026: भोलानाथ सिंह फिर अध्यक्ष, मनोज कुमार प्रसाद बने महासचिव
Exit mobile version