Tuesday, September 22

रांची। झारखंड भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रधानमंत्री के हालिया वीडियो संदेश को भावुक, प्रेरणादायक और बड़े दिल का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें अपशब्द कहने वाले युवाओं को भी “भटके हुए बच्चे” बताते हुए माफ करने और देश की सेवा में सकारात्मक योगदान देने की अपील की है।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि एक ओर कांग्रेस ने छात्र आंदोलन के बाद देश में आपातकाल लगाया था, जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री आलोचना और अभद्र टिप्पणियों के बावजूद युवाओं के सुधार और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही प्रधानमंत्री के बड़े दिल और सकारात्मक नेतृत्व की पहचान है।

बाइट: प्रतुल शाहदेव, मुख्य प्रवक्ता, झारखंड भाजपा

Share.

SURBHI SHIPRA is a news editor, content writer , and graphic designer with experience in digital journalism and online media . she specializes in editing news ,articles, content writing, fact-checking , and creating engaging digital content . Along with editorial work, She designs eye-catching graphic and YouTube thumbnails . She is committed to delivering accurate, informative , and reader- focused content with creativity and professionalism. currently working as a journalist at Jharkhand Digital

Next Story
सुबह-सुबह हाथियों का कहर: 25 हाथियों के झुंड ने ग्रामीण को कुचला, हजारीबाग के गांव में दहशत
Exit mobile version