Friday, October 23

जमशेदपुर: कारोबारियों में दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलने की साजिश का जमशेदपुर पुलिस ने खुलासा किया है। एसएसपी डॉ. ऐहतेशाम वकारिब को मिली सूचना के आधार पर विशेष पुलिस टीम ने जुगसलाई रेलवे ब्रिज के पास छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर, 25 जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किए हैं।

कारोबारियों में डर फैलाने की थी योजना

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी हत्या, डकैती और गोलीबारी जैसी गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर कारोबारियों में भय पैदा करना चाहते थे, ताकि रंगदारी वसूली जा सके। इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की इस कार्रवाई से कथित आपराधिक साजिश को समय रहते रोकने का दावा किया गया है। हालांकि, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान, उनके आपराधिक इतिहास और मामले में आगे की कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Share.
Next Story
धनबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 1400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त…तीन हिरासत में
Exit mobile version