Wednesday, November 25

सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU), रांची के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने भुवनेश्वर स्थित बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ‘एकेडमिक लीडरशिप’ विषय पर व्याख्यान दिया। इस दौरान उन्होंने वर्तमान दौर में इसकी भूमिका, चुनौतियों और खूबियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने भारत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अकादमिक लीडरशिप की आवश्यकता के साथ-साथ कम्यूनिकेशन में इसकी अहमियत पर भी अपने विचार साझा किए। इसके अलावा, उन्होंने विद्यार्थियों के लिए नेतृत्वकर्ता को रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने और उनके लिए स्मार्ट लक्ष्य निर्धारित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अपने भुवनेश्वर प्रवास के क्रम में प्रो पाठक ने सेंचुरियन यूनिवर्सिटी का भी दौरा किया, जहां उन्होंने विशेष रूप से विश्वविद्यालय के स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों पर चर्चा की। दोनों विश्वविद्यालयों के बीच हुए एक करार के तहत अब एसबीयू के विद्यार्थी इंटर्नशिप के लिए सेंचुरियन यूनिवर्सिटी जा सकेंगे। साथ ही, कीट विश्वविद्यालय के वीसी प्रो सरनजीत सिंह और प्रो गोपाल पाठक के बीच आपसी सहयोग को लेकर एमओयू पर भी सहमति बनी है। इस उपलब्धि पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन और राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Share.
Next Story
सड़क पर उतरे यमराज! बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वालों को दी चेतावनी, रांची में अनोखा जागरूकता अभियान
Exit mobile version