Wednesday, October 14

रांची: सोमवार रात से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण राजधानी की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। स्वर्णरेखा नदी भी इस समय उफान पर है। नदी का पानी चुटिया-नामकुम के बीच बने पुल के काफी करीब पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि पुल के नीचे अब करीब एक फीट ही जगह बची है।

पानी बढ़ने के साथ ही जर्जर हो चुके इस पुल को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। अगर बारिश इसी तरह जारी रही और नदी का जलस्तर और बढ़ा, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

इस साल पहली बार दिखा इतना पानी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस साल पहली बार स्वर्णरेखा नदी में इतनी तेज रफ्तार से पानी बढ़ता हुआ देखा गया है। सोमवार रात से लगातार बारिश के बाद नदी का जलस्तर तेजी से ऊपर गया और कुछ ही घंटों में नदी उफान पर आ गई।

नदी का तेज बहाव और पुल के नीचे कम होता फासला लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। पहले से जर्जर पुल को देखते हुए लगातार बढ़ता जलस्तर खतरे की आशंका बढ़ा रहा है।

वहीं, राजधानी में लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी बन गई है। निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़े – करमटोली तालाब ओवरफ्लो, सड़क पर उतरा पानी, करोड़ों के सुंदरीकरण पर उठे सवाल

Share.
Next Story
प्रिंस खान के नेटवर्क पर धनबाद पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल
Exit mobile version