जिस बेटी को मां ने कभी अपनी गोद में खिलाया होगा, जिसके भविष्य के सपने आंखों में सजाए होंगे, वही बेटी एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हमेशा के लिए दुनिया से विदा हो गई। एक मां के लिए अपने बच्चे को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, इसे शब्दों में बयां कर पाना शायद संभव नहीं है। झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की 18 वर्षीय बेटी तृषा सिंह भी ऐसे ही एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गईं। इस दुर्घटना में तृषा के साथ तीन अन्य लोगों की भी जान चली गई। मृतकों की पहचान सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक
जानकारी के मुताबिक, यह भीषण सड़क हादसा जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर आधी रात के बाद करीब 2 से 2:30 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार तरीके से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार से गैस कटर की मदद से चारों शवों को बाहर निकाला गया था।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार सभी लोगों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी मनोज ठाकुर के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई थी। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
तृषा सिंह मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी थीं और उनकी बड़ी बेटी तितली ऑस्ट्रेलिया में रहती है । बीते 12 अगस्त को ही तृषा ने अपना 18वां जन्मदिन मनाया था। तृषा अपने पिता रत्नेश कुमार सिंह के साथ जमशेदपुर में रहती थीं और वह 12वीं की छात्रा थी। हादसे की खबर सामने आने के बाद परिवार और परिचितों में शोक की लहर है। जमशेदपुर में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को रांची लाया जा रहा है।
इसे भी पढ़े : NPU के वीसी पर वित्तीय घोटाला को लेकर………… वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की राज्यपाल से FIR की मांग
