Koderma Train Fire: कोडरमा रेलवे स्टेशन पर खड़ी कोडरमा-हजारीबाग टाउन पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।
कोडरमा स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन के पिछले बोगी में आग लगने की घटना सामने आई है। ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी, इसी दौरान उसमें आग लग गई। आग की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
समय रहते आग पर पाया काबू
RPF और GRP की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल विभाग को भी इसकी सूचना दी गई थी। हालांकि, दमकल की टीम के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।
घटना में किसी यात्री या रेलवे कर्मचारी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आग कैसे लगी, जांच में जुटा प्रशासन
फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रशासन और रेलवे से जुड़े अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या किसी असामाजिक तत्व ने ट्रेन में आग लगाई।
घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
इसे भी पढ़े – BREAKING: कोडरमा स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, RPF-GRP ने समय रहते पाया काबू
