Wednesday, November 4

नई दिल्ली: देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) को बड़ा झटका लगा है। QS World University Rankings: Asia 2027 की ताजा सूची में दिल्ली यूनिवर्सिटी एशिया की टॉप-100 यूनिवर्सिटी में जगह बनाने में नाकाम रही है। पिछले साल 95वें स्थान पर रहने वाली DU इस बार 11 पायदान नीचे खिसककर 106वें स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि, इस बीच जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) और जामिया मिल्लिया इस्लामिया की रैंकिंग में सुधार दर्ज किया गया है।

IIT दिल्ली भारत का सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला संस्थान

QS की ताजा रैंकिंग में भारतीय संस्थानों के बीच IIT दिल्ली ने एक बार फिर पहला स्थान हासिल किया है। हालांकि, एशिया की सूची में इसकी रैंकिंग भी सात स्थान नीचे आई है। पिछले साल 59वें स्थान पर रहने वाला IIT दिल्ली इस बार 66वें स्थान पर है।

भारतीय संस्थानों की रैंकिंग में IISc बेंगलुरु दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा IIT बॉम्बे, IIT मद्रास, IIT खड़गपुर और IIT कानपुर भी एशिया के शीर्ष 100 संस्थानों में शामिल हैं।

JNU और जामिया ने लगाई छलांग

दिल्ली यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में गिरावट के बीच देश के दो प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) पिछले साल 130वें स्थान पर थी, जो इस बार सुधरकर 128वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने 14 स्थानों की छलांग लगाई है। पिछले साल 197वें स्थान पर रहने वाला जामिया इस बार 183वें स्थान पर पहुंच गया है।

प्रमुख भारतीय संस्थानों की एशिया रैंकिंग

QS एशिया रैंकिंग 2027 के अनुसार प्रमुख भारतीय संस्थानों की स्थिति इस प्रकार है:

संस्थान 2027 रैंक 2026 रैंक
IIT दिल्ली 66 59
IISc बेंगलुरु 79 64
IIT बॉम्बे 83 71
IIT मद्रास 85 70
IIT खड़गपुर 90 77
IIT कानपुर 97 77
दिल्ली यूनिवर्सिटी 106 95
JNU 128 130
जामिया मिल्लिया इस्लामिया 183 197
Share.
Next Story
चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ा फिर गांव में करा दी गई दोनों की शादी !
Exit mobile version