Saturday, November 21

रांची। राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में स्मार्ट ट्रैफिक पोस्ट तैयार किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में कमरटोली चौक पर नवनिर्मित ट्रैफिक पोस्ट सह जन स्वच्छता परिसर का उद्घाटन किया गया. ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया. मौके पर ट्रैफिक डीएसपी, पुलिस मुख्यालय रांची-1 के डीएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
शहर में करीब 20 स्मार्ट ट्रैफिक पोस्ट का निर्माण कराया जा रहा है. इसके लिए अलग-अलग संस्थाओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इन पोस्ट को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, ताकि ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को काम करने में सहूलियत हो. पोस्ट में टाइल्स, मार्बल और बाथरूम समेत अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं.

आम महिलाएं भी कर सकेंगी इस्तेमाल

कमरटोली चौक पर बने स्मार्ट ट्रैफिक पोस्ट की खासियत यह है कि यहां बाथरूम की सुविधा आम महिलाओं के लिए भी उपलब्ध होगी. इससे राहगीर महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर बुनियादी सुविधा मिल सकेगी. यह पहल ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की कार्यसुविधा के साथ सार्वजनिक स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

इसे भी पढ़ेंः हाथियों की दस्तक पर बजेंगे हूटर, झारखंड के 75 कॉरिडोर पर वन विभाग की नई तैयारी

Share.
Next Story
नशे से दूर रहने का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे मारवाड़ी कॉलेज के एनसीसी कैडेट, निकाली जागरूकता रैली
Exit mobile version