Tuesday, October 13

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर RKDF University, Ranchi परिसर में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विश्वविद्यालय परिवार के पदाधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान विश्वविद्यालय परिवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने और परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में विश्वविद्यालय परिवार की ओर से कहा गया कि रूपी सोरेन का निधन अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में RKDF University का पूरा परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।

सभा के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का समापन ‘ॐ शांति’ के साथ हुआ।

इसे भी पढ़े – RKDF University School of Law में नई पीढ़ी का विधिक सफर शुरू, अधिवक्ताओं ने साझा किए Courtroom के अनुभव

Share.
Next Story
आदर्श दुर्गा पूजा समिति की नई कमिटी का गठन, राजीब चटर्जी बने अध्यक्ष
Exit mobile version