Friday, November 27

पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, ट्रैक्टर के नीचे दबने से गई दो लोगों की जान; घायल की हालत चिंताजनक

पाकुड़: जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र स्थित रानीपुर नहर के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां अचानक अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतकों की पहचान लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के करनघाटी गांव निवासी चरण मरांडी और विभीषण मरांडी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रानीपुर नहर के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। इस दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबने से दो लोगों की जान चली गई। वहीं, हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। फिलहाल घायल व्यक्ति की स्थिति को लेकर चिंता बनी हुई है।

 

Share.
Next Story
देवघर में शातिर साइबर ठग गिरफ्तार: फर्जी कस्टमर केयर और बैंक अधिकारी बनकर करता था ठगी, दो मोबाइल जब्त
Exit mobile version